होमसेहतजयपुर नगर निकाय चुनाव में AAP ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
सेहत

जयपुर नगर निकाय चुनाव में AAP ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

नगर निगम चुनाव के नामांकन आज से शुरू हुए हैं और 31 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने इस चरण में 11 प्रत्याशियों को चुना है, जिनका चयन जमीनी सक्रियता, पार्टी के प्रति निष्ठा और स्वच्छ छवि पर आधारित बताया गया है। पार्टी ने चुनाव में स्थानीय बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़कों, जल, स्वच्छता और ट्रैफिक मुद्दों को मुख्य एजेंडा बनाने का आश्वासन दिया है।

ETV Bharat के अनुसार27 अगस्त 2026 को 08:56 am बजे
जयपुर नगर निकाय चुनाव में AAP ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर नगर निगम चुनाव : 'आप' की पहली सूची जारी, 11 प्रत्याशियों की घोषणा

आम आदमी पार्टी का दावा,प्रत्याशियों के चयन में जमीनी सक्रियता संगठन के प्रति निष्ठा और स्वच्छ छवि को प्राथमिकता दी गई है.

Published : August 27, 2026 at 11:39 AM IST

जयपुर/बाड़मेर : प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल होंगे, इसी बीच आम आदमी पार्टी ने जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है. आम आदमी पार्टी ने आज पहली सूची में 11 प्रत्याशियों की घोषणा की है. शेष प्रत्याशियों के लिए भी जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी. बाड़मेर में भी दोनों सियासी दलों ने कमर कस ली है. प्रत्याशियों के चयन और संगठन को मजबूत करने पर फोकस बढ़ा दिया है. पार्टी अलग-अलग वार्डों में जीत की संभावना, स्थानीय पकड़ और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटी है.

पार्टी का दावा है कि प्रत्याशियों के चयन में जमीनी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, जनता के बीच स्वीकार्यता, स्वच्छ छवि को प्राथमिकता दी गई है. आम आदमी पार्टी के जयपुर जिलाध्यक्ष और चुनाव समिति के अध्यक्ष अमित दाधीच का कहना है कि पार्टी नगर निगम चुनाव में जन सेवा, स्वच्छ राजनीति, पारदर्शिता और जवाब देही को मुख्य मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी. उनका कहना है कि चुनाव केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं बल्कि जयपुर जनता को बेहतर ईमानदार और जवाबदेही नगर निगम व्यवस्था देने के संकल्प के साथ लड़ा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Local Body Elections 2026: आज से प्रत्याशी दाखिल करेंगे पर्चा, नामांकन के लिए मिलेंगे सिर्फ 3 दिन, 9 और 11 सितंबर को मतदान

स्थानीय मुद्दों पर रहेगा फोकस : अमित दाधीच ने कहा कि जयपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी का मुख्य एजेंडा जनता के मूलभूत समस्याओं का समाधान करना होगा. सड़क, सीवरेज, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि आज पहली सूची जारी की गई है, शेष वार्डों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी है. संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आने वाले दोनों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी ने आगामी दिनों में वार्ड संवाद कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय मुद्दों पर जन अभियान और व्यापक जनसंपर्क के जरिए चुनाव को जनता के मुद्दों से जोड़ने की तैयार की है.

पहले सूची में इन 11 प्रत्याशियों की घोषणा :-

- वार्ड 54, सांगानेर- संगीता गौड़

- वार्ड 118, आदर्श नगर- मोहम्मद असलम

- वार्ड 64, बगरू- हीरालाल खर्रा

- वार्ड 62, बगरू - योगेश गोयल

- वार्ड 120, आदर्श नगर-लालचंद सैनी

- वार्ड 141, हवामहल - डॉ. गजेन्द्र बंसल

- वार्ड 71, बगरू - मोहम्मद साजिद

- वार्ड 22, विद्याधर नगर- त्रिलोक पारीक

- वार्ड 33, झोटवाड़ा - कविता यादव

- वार्ड 103, सिविल लाइंस - प्रदीप

- वार्ड 145, हवामहल - पिंकी कुमारी

बाड़मेर में चुनावी सरगर्मी तेज : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए भाजपा - कांग्रेस में टिकट के लिए 400 से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है. दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सामने बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचने के बाद अब दावेदारों को पार्टी की अधिकृत सूची का इंतजार है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पार्टी स्तर पर दावेदारों के नाम पर मंथन शुरू हो गया है.

इसे भी पढ़ें: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस को मिले 38000 आवेदन, डोटासरा बोले, 'Gen Z और युवाओं के आवेदन ज्यादा'

उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटी पार्टियां : इधर नगर निकाय चुनाव के लिए आज गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए भाजपा में 225 से अधिक और कांग्रेस में 200 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी करते हुए पार्टी से टिकट की मांग करते हुए आवेदन किया है. अब टिकट का इंतजार कर रहे दावेदारों को पार्टी की अधिकृत सूची के जारी होने का बेसब्री से इंतजार है. बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई के अनुसार जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी होगी. उनका कहना है कि हमने तीन दावेदारों को फाइनल कर पैनल बनाया है. इसकी सूची प्रदेश स्तर पर भेजी गई है. वहां से जीताऊ , टिकाऊ ओर मजबूत कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा. इसी प्रकार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा का कहना है कि प्रत्याशियों की सूची के लिए चुनाव प्रबंधन कमेटी की ओर से पैनल बनाया जा रहा है. पार्टी के प्रति समर्पित, जीताऊ और वार्ड में मजबूत पकड़ वाले कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें