कोटा में 100 वार्डों के BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द!: दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं; जयपुर में टिकटों को लेकर मंथन, कई विधायक-पूर्व विधायक पहुंचे - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Jaipur BJP Nikay Chunav Ticket Manthan | Kota Candidate List Update कोटा में 100 वार्डों के BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द!:दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं; जयपुर में टिकटों को लेकर मं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Jaipur BJP Nikay Chunav Ticket Manthan | Kota Candidate List Update
कोटा में 100 वार्डों के BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द!:दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं; जयपुर में टिकटों को लेकर मंथन, कई विधायक-पूर्व विधायक पहुंचे
- कॉपी लिंक
निकाय चुनाव की टिकटों को लेकर बीजेपी के जयपुर में प्रदेश मुख्यालय में मंथन जारी है। कोटा संभाग की टिकटों को लेकर शुक्रवार को मंथन हो रहा है। ऐसे में कोटा में 100 वार्डों के BJP उम्मीदवारों की लिस्ट 29 अगस्त तक जारी होने की संभावना है। इससे दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
वहीं कोटा संभाग निकाय चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, बूंदी भाजपा जिला अध्यक्ष, बूंदी निकाय प्रभारी महेश विजय, योगेंद्र नंदवाना, अलकू सहित निकाय प्रभारी जयपुर पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री, प्रदेश महामंत्री सहित प्रदेशाध्यक्ष मौजूद
निकाय चुनाव की संभागवार मंथन बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद, निकाय चुनाव सह-प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी शामिल हो रहे हैं। बैठक में पार्टी के दावेदारों की फील्ड की सक्रियता, जातिगत समेत अन्य समीकरणों के आधार पर टिकट पर चर्चा हो रही है।
60 वार्डों में 3-3 दावेदारों के नाम, 40 वार्ड में 5 का पैनल
नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी की कोर कमेटी ने कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में दावेदारों का पैनल तैयार किया है। इसमें 60 वार्डों में 3-3 दावेदारों का नाम शामिल किया है। वहीं 40 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें 4-5 दावेदारों का पैनल बनाया गया है। पैनल को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चर्चा के बाद 29 अगस्त को भाजपा की सूची जारी होने की संभावना है।
- LIVEसीकर के नीमकाथाना में निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी: टिकट नहीं मिलने पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी
- राजस्थान एक्सप्लेनरनिर्दलियों को मिलेंगे ‘चिमटा-चप्पल-जुराब’जैसे सिंबल?: निकाय चुनाव में 'पतंग' के लिए हाईकोर्ट पहुंची ओवैसी की पार्टी, जानिए- कैसे होता है आवंटन
- जयपुर-जिले की 19 निकायों में 39 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे: राजस्थान में पहले दिन 1055 से ज्यादा नॉमिनेशन फार्म भरे; नामांकन में अब 2 दिन बाकी
- बात खरी हैडिप्टी CM ने बांधी डिप्टी CM को राखी: विधायक मेकअप कराकर खुश; दिव्या मदेरणा ने दिखाए 'तेवर'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


