होम›क्राइम›राजस्थान में चक्रवात से बदल सकता है समां, प्रदेश के इन 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
क्राइम

राजस्थान में चक्रवात से बदल सकता है समां, प्रदेश के इन 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Mausam 26 sep 2026: राजस्थान में बारिश का दौर अब अपने अंतिम पड़ाव में है। मौसम केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज मौसम सामा्न्य रहेगा। वहीं 27 सितंबर को राज्य के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।…

Navbharat Times के अनुसार26 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
राजस्थान में चक्रवात से बदल सकता है समां, प्रदेश के इन 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Mausam 26 sep 2026: राजस्थान में बारिश का दौर अब अपने अंतिम पड़ाव में है। मौसम केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज मौसम सामा्न्य रहेगा। वहीं 27 सितंबर को राज्य के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के दोहरे प्रभाव से राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस सिस्टम का असर राज्य में आज से ही देखने को मिल सकता है। 29 सितंबर तक जयपुर और भरतपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र ने स्थिति को देखते हुए 27 सितंबर को राज्य के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानिए बीते 24 घंटे का मौसम

राजस्थान के पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। हालांकि, तापमान के मिजाज में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के बीच साफ अंतर देखा गया। पूर्वी राजस्थान के जिले अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में शुक्रवार को दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। उसी तरह पश्चिमी जिलों में पारा अब भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है, जिससे वहां तेज गर्मी और उमस का असर कायम है।

जानिए आज का कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश के कई जिलों में बादलों का डेरा डाल रखा है, जिससे तापमान 3 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। हालांकि, बारिश को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर और भरतपुर संभागों में 'कहीं-कहीं' हल्की बारिश हो सकती है। आज मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई गंभीर चेतावनी (वार्निंग) जारी नहीं की है। हालांकि 29 सितंबर तक इस सिस्टम के साथ-साथ एक पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने से जयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर को 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख शहरों का तापमान दर्ज

अलवर में बादलों के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बड़ी गिरावट आई। यहां 31.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा

करौली: 28.9°C

कोटा: 32.3°C

टोंक और प्रतापगढ़: 32.7°C

अजमेर और सीकर: 35.2°C

भीलवाड़ा: 35.0°C

चूरू: 37.4°C

श्रीगंगानगर: 37.8°C

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें