कांवड़ यात्रा के लिए राजस्थान पुलिस का एक्शन प्लान; हर घटना पर 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें। - NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज -…

सौजन्य से:- Hindustan
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Sachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी अप्रिय घटना, विवाद या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर निकटतम पुलिस दल को अधिकतम 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा।
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह ने सभी संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) और पुलिस उपायुक्तों (DCP) को सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत निर्देश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई से 11 अगस्त के बीच राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने शहरों और गांवों की ओर लौटेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
झुंझुनूं में एयरबैग नहीं खुलने से बेटे की मौत; कार को फंदे से लटका दिया
दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी अप्रिय घटना, विवाद या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर निकटतम पुलिस दल को अधिकतम 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा। इसके लिए जिला स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
राजस्थान पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से भी कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अपना मूल एवं वैध पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र, अनिवार्य रूप से साथ रखने को कहा गया है। इसके अलावा केवल निर्धारित पारंपरिक कांवड़ मार्गों और प्रशासन द्वारा तय वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
सड़क पर अंडे गिरने के विवाद में MP के युवक की जयपुर में हत्या
कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुराने वीडियो, फर्जी पोस्ट या भ्रामक सूचनाएं वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइबर टीमें लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगी और किसी भी अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
कोटा में VIP विजिट का हवाला देकर बदला बेड, मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा
दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन क्षेत्रों को मिश्रित या संवेदनशील माना गया है, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। ऐसे इलाकों में कांवड़ यात्रा गुजरने के दौरान भवनों की छतों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा पूरे यात्रा मार्ग की लगातार वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल साक्ष्य उपलब्ध हो सकें और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
पुलिस ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अचानक बदलाव नहीं किया जाए। यदि किसी कारण से रूट डायवर्जन या ट्रैफिक प्लान में परिवर्तन करना आवश्यक हो, तो इसकी पूर्व सूचना आमजन और संबंधित विभागों को दी जाए। इसका उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाना है।
राजस्थान पुलिस ने सभी जिलों को स्थानीय प्रशासन, यातायात पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा गया है।
राजस्थान पुलिस का कहना है कि इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाना है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग करने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस को देने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन और श्रद्धालुओं के आपसी सहयोग से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई जा सकेगी।
सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 26 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े है छात्र नेता; छात्रसंघ चुनाव को लेकर दिया अल्टीमेटम

राजस्थान पुलिस ने उच्च न्यायालय को बताया कि वह संजय लीला भंसाली, अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला बंद कर देगी

हॉकी-डंडे और त्रिशूल नहीं ले जा सकेंगे कांवड़िए: तेज आवाज में डीजे नहीं बजा सकेंगे, पुलिस ने लगाई रोक; नॉन वेज दुकानों का समय तय - Jaipur News


