जयपुर: समझौते के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, 10 दिन पहले पिता बने युवक की मौत
जयपुर: समझौते के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, 10 दिन पहले पिता बने युवक की मौत पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. Published : August 25, 2026 at 4:30 PM IST जयपुर: राज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर: समझौते के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, 10 दिन पहले पिता बने युवक की मौत
पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
Published : August 25, 2026 at 4:30 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर में पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया. उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. युवक का भाई भी चाकू लगने से घायल हुआ है, जिस युवक की मौत हुई उसके दस दिन पहले बेटा हुआ था. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. यह घटना जयपुर में विद्याधर नगर थाना इलाके की सोमवार रात की है. थानाधिकारी सज्जन कुमार का कहना है कि आपसी झगड़े में चाकू लगने से 22 वर्षीय शाकिर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई कय्यूम (38) घायल हो गया. कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है. मुख्य आरोपी भट्टा बस्ती निवासी रफीक की तलाश जारी है.
एक दिन पहले भी शराब पार्टी के बीच झगड़ा: थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि रविवार को दोनों पक्षों में शराब पार्टी के दौरान झगड़ा हुआ था. इस झगड़े को निपटाने के लिए दूसरे पक्ष ने सोमवार रात को शाकिर और कय्यूम को समझौते के लिए विद्याधर नगर मोड़ पर बुलाया था, लेकिन इस दौरान झगड़ा बढ़ गया और शाकिर और कय्यूम पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शाकिर ने दम तोड़ दिया. थानाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया. मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- Kota Crime : स्कूल के बाहर दो स्टूडेंट्स में झगड़ा, एक ने दूसरे को मारा चाकू
दोनों पक्षों में चल रहा पुराना विवाद: शास्त्री नगर एसीपी दिलीप कुमार मीणा का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है. विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और चाकूबाजी में कौन-कौन शामिल था, इसे लेकर जांच जारी है. कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वहीं, वारदात के मुख्य आरोपी की तलाश में टीमों का गठन किया गया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था.
उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम: इस घटनाक्रम को लेकर घायल कय्यूम का कहना है कि आरोपियों ने उसे विद्याधर नगर मंदिर रोड पर बुलाया था, जहां पांच-छह युवक खड़े थे. पहले वह अकेला गया, बाद में अपने भाई शाकिर को भी बुला लिया. आरोपियों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला किया. शाकिर का काफी खून बह गया. उसे उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
इसे भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में शराब ठेकेदार पर चाकू से हमला, ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने जान पर खेल एक को दबोचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


