जयपुर में टूरिस्ट सीजन में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था: 10 और 11 अक्टूबर को आमेर और चारदीवारी में रहेगा डायवर्जन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Traffic Diversion | Amer & Char Diwari Route Plan Update जयपुर में टूरिस्ट सीजन में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:10 और 11 अक्टूबर को आमेर और चारदीवारी में रहेगा डायवर्जन जयपु…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Traffic Diversion | Amer & Char Diwari Route Plan Update
जयपुर में टूरिस्ट सीजन में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:10 और 11 अक्टूबर को आमेर और चारदीवारी में रहेगा डायवर्जन
जयपुर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर में 10 और 11 अक्टूबर को टूरिस्ट सीजन के चलते आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में वाहनों का दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटकों और चारदीवारी
.
- बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक: इस रूट पर सामान्य यातायात सड़क के दोनों तरफ से संचालित होगा।
- सुभाष चौक से बड़ी चौपड़: इस तरफ आने वाले वाहनों को सुभाष चौक से चार दरवाजा और घोड़ा निकास रोड होते हुए रामगंज चौपड़ की तरफ भेजा जाएगा।
- बांदरवाल गेट से प्रवेश: वाहन बांदरवाल गेट से नगर परिषद की मोरी, सार्दुल सिंह की नाल और गणगौरी बाजार की तरफ जा सकेंगे।
- गणगौरी बाजार से सिटी पैलेस: गणगौरी बाजार से सार्दुल सिंह की नाल होकर सिटी पैलेस की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा।
आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटक इस रूट से जाएं
- दिल्ली रोड से आमेर फोर्ट: पर्यटकों के वाहन आमेर तिराहा से धोबीघाट चौराहा, रामगढ़ मोड़ और आमेर रोड होते हुए फोर्ट जा सकेंगे।
- रामगढ़ मोड़ से आमेर: इस रूट पर सामान्य यातायात लगातार चलता रहेगा।
- जयगढ़ टी-पॉइंट से रामगढ़ मोड़: इस तरफ यातायात बंद रहेगा। जयगढ़ टी-पॉइंट से वाहन आमेर की तरफ जा सकेंगे।
- आमेर से रामगढ़ मोड़: इस तरफ यातायात बंद रहेगा।
- आमेर तिराहा से गांधी चौक: इस रूट पर यातायात नहीं जा सकेगा।
- आमेर से जयपुर आने वाले वाहन आमेर तिराहा, दिल्ली रोड, गलता गेट चौराहा और ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा होते हुए आ सकेंगे।
पार्किंग और बसों के लिए व्यवस्था
- बड़ी पर्यटक बसों की पार्किंग रामनिवास बाग में होगी।
- पर्यटक वाहनों के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से बनाई जा रही परियों का बाग पार्किंग को अस्थायी रूप से शुरू करने का प्रस्ताव है।
- चारदीवारी के व्यापारी अपने वाहन रामनिवास बाग की जेडीए भूमिगत पार्किंग, चौगान स्टेडियम और आतिश मार्केट के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करें।
- रूट परमिट वाली बसों, मिनी बसों और सिटी बसों को जरूरत के अनुसार दूसरे समानांतर रास्तों से चलाया जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में खुले 4 GenZ पोस्ट ऑफिस: कॉफी टेबल और लाइब्रेरी की भी सुविधा; जयपुर का मुरलीपुरा डाकघर बनेगा मॉडर्न - Jaipur News

राजस्थान न्यूज: 22 हजार करोड़ का पावर हाईवे, 15 नए GSS से दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी की बिजली

Tarakesh: Taking Rajasthan’s Royal Jewellery Heritage Across India and the World - The Tribune


