होम›क्राइम›राजस्थान पंचायत चुनाव में 1 करोड़ Gen Z मतदाता, पहली बार वोट करेंगे ये 14 लाख युवा
क्राइम

राजस्थान पंचायत चुनाव में 1 करोड़ Gen Z मतदाता, पहली बार वोट करेंगे ये 14 लाख युवा

राजस्थान पंचायती राज चुनावों का बिगुल बज गया है। 4.03 करोड़ कुल मतदाताओं में से करीब 1 करोड़ (25%) युवा 'जेन-जी' (18-29 वर्ष) मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। इनमें 14 लाख पहली बार वोट डालेंगे। जागरूक युवा वोटर्स राजनीति…

Navbharat Times के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 10:04 am बजे
राजस्थान पंचायत चुनाव में 1 करोड़ Gen Z मतदाता, पहली बार वोट करेंगे ये 14 लाख युवा

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान पंचायती राज चुनावों का बिगुल बज गया है। 4.03 करोड़ कुल मतदाताओं में से करीब 1 करोड़ (25%) युवा 'जेन-जी' (18-29 वर्ष) मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। इनमें 14 लाख पहली बार वोट डालेंगे। जागरूक युवा वोटर्स राजनीतिक दलों के वादों के बजाय अपने विवेक से विकास के आधार पर गांव की सरकार चुनेंगे।

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरा चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले दो महीने में जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इन चुनाव में जेन जी यानी यंग जनरेशन जो 29 वर्ष की उम्र तक के हैं। वे निर्णायक भूमिका में रहने वाले हैं।

जेन जी मतदाताओं की संख्या करीब 1 करोड़

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी कार्यक्रम घोषित करने के दौरान मतदाताओं की संख्या भी सामने रखी है। पंचायती राज संस्थाओं में कुल 4 करोड़ 3 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें से करीब 25 फीसदी मतदाता 18 से 29 वर्ष के हैं। यानी 4 करोड़ 3 लाख मतदाताओं में 25 फीसदी के हिसाब से करीब 1 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जो कि 29 वर्ष तक की उम्र के हैं। इन्हें जेन जी कहा जाता है। ये यंग वोटर्स हर चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं।

गांव की सरकार बनाएंगे युवा

आज का युवा बेहद जागरूक है। भेड़चाल के बजाय वे अपना फैसला खुद लेने लगे हैं। राजनैतिक दलों द्वारा किए गए वादों को युवा समझ रहे हैं और अपने विवेक से तय करते हैं कि क्या गलत है और क्या सही। अब गांव की सरकार बनाने में भले ही राजनैतिक दल बड़ी बड़ी बातें करते हों लेकिन युवा अपनी समझ से वोट करेंगे। गांव के विकास के लिए कौन जनप्रतिनिधि होना चाहिए। यह फैसला युवा अपने विवेक से करेंगे। ऐसे में तय ही कि गांव की सरकार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

आयोग ने बताए वोटर्स के आंकड़े

राज्य निर्वाचन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ 3 लाख 2006 है। इनमें से 2 करोड़ 8 लाख 85 हजार 269 पुरुष मतदाता हैं जबकि 1 करोड़ 94 लाख 16 हजार 569 महिला मतदाता हैं। साथ ही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 168 है। यानी कुल मतदाताओं में से 51.82 प्रतिशत पुरुष, 48.18 प्रतिशत महिला और 0.0004 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

उम्र के हिसाब से मतदाताओं का वर्गीकरण समझिए

आयोग के मुताबिक कुल मतदाताओं में से 18.92 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। 26 वर्ष से 35 वर्ष के बीच की उम्र के 26.96 प्रतिशत मतदाता हैं। इसी तरह 24.96 प्रतिशत मतदाताओं की उम्र 36 से 50 वर्ष के बीच है। 13.76 फीसदी मतदाताओं की उम्र 51 से 60 वर्ष के बीच है। 14.30 प्रतिशत मतदाताओं की उम्र 61 से 80 वर्ष के बीच है और 1.96 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है।

14 लाख युवा पहली बार करेंगे वोटिंग

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 18 से 19 वर्ष की उम्र के मतदाताओं की संख्या करीब 14 लाख है। इन युवाओं के नाम हाल ही में मतदाता सूची में जोड़े गए हैं और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में वे पहली बार मतदान करने वाले हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें