एएनटीएफ की हैट्रिक: नागौर में 1.62 करोड़ की एमडी पकड़ी, जयपुर–जोधपुर से 2 इनामी तस्कर दबोचे
एएनटीएफ की हैट्रिक: नागौर में 1.62 करोड़ की एमडी पकड़ी, जयपुर–जोधपुर से 2 इनामी तस्कर दबोचे एएनटीएफ ने जयपुर में ऑपरेशन कलर फोटो चलाकर एक साल से फरार 25 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा है. Published : August 28, 2026 at 6:2…

सौजन्य से:- ETV Bharat
एएनटीएफ की हैट्रिक: नागौर में 1.62 करोड़ की एमडी पकड़ी, जयपुर–जोधपुर से 2 इनामी तस्कर दबोचे
एएनटीएफ ने जयपुर में ऑपरेशन कलर फोटो चलाकर एक साल से फरार 25 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा है.
Published : August 28, 2026 at 6:23 PM IST
जयपुर: राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शुक्रवार को नागौर, जयपुर और जोधपुर में तीन कार्रवाई कर हैट्रिक बनाई है. नागौर में जहां 1.62 करोड़ रुपए की एमडी और कार को जब्त कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है. वहीं, जयपुर में ऑपरेशन कलर फोटो चलाकर 25 हजार रुपए के एक इनामी तस्कर को दबोचा. इसी प्रकार जोधपुर में ऑपरेशन बंशीधर-2 चलाकर एक लाख रुपए के इनामी तस्कर को दबोचने में भी सफलता हासिल की. आईजी विकास कुमार ने बताया कि जोधपुर से पकड़ा गया श्याम सुंदर उर्फ सांवरराम उर्फ सांवरिया विश्नोई राजस्थान का सबसे बड़ा वांछित इनामी तस्कर है. वह नार्को-25 में शामिल है. उसे दस महीने की मेहनत और तीन असफल प्रयासों के बाद पकड़ने में कामयाबी मिली है. उसका नेटवर्क राजस्थान से मध्यप्रदेश और मणिपुर तक जुड़ा है.
पुलिस पर फायरिंग करने से नहीं हिचकता: उनका कहना है कि श्याम सुंदर के खिलाफ 15 साल में एनडीपीएस एक्ट के अलावा मारपीट, चोरी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं. लंबे समय से तस्करी के काले कारोबार में जुड़ा होने के कारण नशे की सप्लाई के नेटवर्क में उसने मजबूत पकड़ बना रखी है. वह पुलिस से आमना-सामना होने पर पुलिस पर फायरिंग करने से भी नहीं हिचकता. नाकाबंदी तोड़कर और पुलिस पर फायरिंग कर नशे की खेप को सुरक्षित निकाल ले जाता था. उसे दो साल पहले जोधपुर रेंज की साइक्लोनार सेल ने पकड़ा था. जेल से छूटते हीं वापस तस्करी करने लगा.
पढ़ें: नर्सिंग से नशे तक, कंपाउंडर से तस्कर बना रामपाल, 67 लाख की एमडी के साथ पकड़ा
दस महीने से पीछा, तीन बार विफलता: उन्होंने बताया कि एएनटीएफ की टीम दस महीने से उसके पीछे लगी थी. इस बीच उसे तीन बार पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हर बार बच निकला. एएनटीएफ को आज उसके बाड़मेर से जोधपुर जाने की भनक लगी. एक टीम लगातार उसकी कार के आगे-पीछे चलती रही और दूसरी टीम आगे मौके का इंतजार कर रही थी. पहली टीम की सूचना पर दूसरी टीम ने बोरानाड़ा सर्विस रोड, जोधपुर पर अपनी गाड़ी तैनात कर ली. जिसे देखकर वह भागने लगा. टीम ने 20 किमी तक पीछा किया और वह कच्चे रास्तों पर उतर गया. बाद में पैदल भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़ा गया.
ऑपरेशन कलर फोटो- एक साल से फरार तस्कर पकड़ा: वहीं, एएनटीएफ ने जयपुर में ऑपरेशन कलर फोटो चलाकर एक साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है. उसने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के ठिकानों पर फरारी काटी. आईजी विकास कुमार ने बताया कि जयपुर (पूर्व) डीसीपी ने एक साल पहले दौसा निवासी संदीप राज शर्मा को फरार घोषित करवाया था. उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम था. वह साल 2025 में पुलिस टीम पर फायरिंग कर बच निकला था. उसके जयपुर में पार्टी करने आने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नजर रखी और जब वह ठिकाने पर पहुंचा तो दबिश देकर पकड़ लिया.
नागौर से जयपुर में होनी थी एमडी की सप्लाई: उन्होंने बताया, नागौर जिले के जायल इलाके में एएनटीएफ ने कार्रवाई करते हुए 1.62 करोड़ की एमडी बरामद की है. तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर एक बाल अपचारी को दस्तयाब किया है. टीम ने 5 किलो 400 ग्राम एमडी पकड़ी है. टीम को जानकारी मिली कि नागौर से एमडी जयपुर में सप्लाई होनी थी. इसके बाद टीम ने पीछा करना शुरू किया. खारी-जोधा गांव के पास नाकाबंदी की. कार में एक कट्टे में प्लास्टिक की थैलियों में एमडी भरी हुई थी. यह खेप मालास (नागौर) से लाई जाने की जानकारी मिली है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


