जोधपुर: चाय की दुकान पर बिक रही थी कोडीन सिरप, पुलिस ने मारा छापा, 1 गिरफ्तार
जोधपुर: चाय की दुकान पर बिक रही थी कोडीन सिरप, पुलिस ने मारा छापा, 1 गिरफ्तार पुलिस ने चाय की दुकान से 8 और आस-पास से 160 सिरप की खाली शीशियां बरामद की. नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने की संभावना. Published : July 16, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर: चाय की दुकान पर बिक रही थी कोडीन सिरप, पुलिस ने मारा छापा, 1 गिरफ्तार
पुलिस ने चाय की दुकान से 8 और आस-पास से 160 सिरप की खाली शीशियां बरामद की. नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने की संभावना.
Published : July 16, 2026 at 3:22 PM IST
जोधपुर: शहर में अवैध मादक पदार्थों के सेवन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अब दवाइयों के नशे में इस्तेमाल और उनकी अवैध बिक्री पर भी सख्ती कर रही है. झंवर थाना पुलिस ने बुधवार को एक चाय की दुकान से कोडीन सिरप की 8 भरी हुई बोतलें और 160 खाली बोतलें बरामद की हैं. इससे साफ पता चलता है कि शहर के आसपास के इलाकों में खांसी की दवा के रूप में इस्तेमाल होने वाली इस दवा का अवैध धंधा बिना ड्रग लाइसेंस के चल रहा था. इस मामले में चाय दुकान संचालक भभुतराम निवासी धवा, बिश्नोईयों का बॉस को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया है.
160 खाली शीशियां बरामद: डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत ने बताया कि शहर को नशे से मुक्त करने के अभियान के तहत झंवर थाने को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि भभुतराम अपने चाय के दुकान में अवैध रूप से कोडीन सिरप की शीशियां बेचता है. डीएसटी टीम और झंवर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी की. छापेमारी में 8 भरी हुई कोडीन सिरप शीशियां और दुकान के आस-पास से 160 खाली शीशियां बरामद हुईं. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. जांच विवेक विहार थानाधिकारी को सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3820 नशीली सिरप की बोतलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट जब्त: डीसीपी शेखावत ने कहा कि यह हमारे लिए अलार्म है. हम अब इस दिशा में बड़े अभियान चलाएंगे, जब मुख्य ड्रग्स उपलब्ध नहीं होती तो लोग इन दवाइयों का मिसयूज कर रहे हैं. डीसीपी ने बताया कि सूरसागर की एक दुकान से भी बड़ी मात्रा में टैबलेट्स बरामद हुई हैं. इनका भी नशे के लिए दुरुपयोग हो रहा था. संबंधित विभाग द्वारा दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि ऐसी कोई भी अवैध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना दें.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पुलिस प्रतिनियुक्ति के लिए नये मापदंड, सेवा रिकॉर्ड पर जोर

अलग-अलग शहरों में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा: सावरदा पुलिया पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर सुरक्षित - Dudu News


