जयपुर में दिनदहाड़े बिजनेसमैन की पत्नी से लूट-VIDEO: चाकू दिखाकर धमकाया, फिर चेन छीन ले गया बदमाश, शोर मचाते हुए पीछा भी किया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Chain Snatching | Woman Targeted At Knife Point; CCTV Footage जयपुर में दिनदहाड़े बिजनेसमैन की पत्नी से लूट-VIDEO:चाकू दिखाकर धमकाया, फिर चेन छीन ले गया बदमाश, शोर मचाते…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Chain Snatching | Woman Targeted At Knife Point; CCTV Footage
जयपुर में दिनदहाड़े बिजनेसमैन की पत्नी से लूट-VIDEO:चाकू दिखाकर धमकाया, फिर चेन छीन ले गया बदमाश, शोर मचाते हुए पीछा भी किया
- कॉपी लिंक
जयपुर में दिन-दहाड़े बिजनेसमैन की पत्नी से लूट का मामला सामने आया है। बदमाश चाकू दिखाकर बिजनेसमैन की पत्नी से चेन छीन ले गया। वह सुबह मंदिर जा रही थीं। गली में खड़ी गाय को रोटी खिलाकर जैसे ही आगे बढ़ीं तभी पीछे-पीछे चल रहे बदमाश ने चाकू दिखाकर रोक लिया। फिर गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया।
बिजनेसमैन की पत्नी ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। घटना मानसरोवर थाना क्षेत्र के किरण पथ की शनिवार सुबह करीब 7:13 बजे की है। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। पुलिस घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज में कैद हुए लुटेरे की तलाश कर रही है।
SI मुकेश कुमार ने बताया- किरण पथ निवासी भावना (57) के साथ लूट की वारदात हुई। उनके पति की प्रतापनगर में बुक स्टोर है।
पहले देखिए वारदात के PHOTOS…
दिन-दहाड़े चाकू दिखाकर तोड़ी चेन
पुलिस ने बताया- किरण पथ निवासी भावना (57) शनिवार सुबह कालोनी में स्थित मंदिर में जा रही थीं। घर से 100 मीटर चली होंगी तभी बदमाश ने चाकू दिखाकर उनको रोक लिया। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला।
भावना ने शोर मचाते हुए बदमाश का कुछ दूर तक पीछा भी किया। लेकिन आसपास किसी के नहीं होने के कारण लुटेरा फरार हो गया। चेन का लॉकेट टूटकर गिर गया, जिसे भावना ने उठा लिया।
चेन स्नेचिंग की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज में लुटेरे चेन छीनकर भागते हुए नजर आ रहा है। पीड़िता ने रविवार को मानसरोवर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश कर रही है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में बुजुर्ग को गिराया, घसीटा; VIDEO:लाखों के गहने लूट ले गया बदमाश; डर के मारे महिला घर में हुई कैद
जयपुर के सोडाला इलाके में बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को बदमाश ने पीछे से आकर जोरदार धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और कानों के टॉप्स व गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 4.23 लाख रुपए बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
- कोर्ट बोला- बीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता: पत्नी का व्यवहार अमानवीय, दोनों का एक छत के नीचे रहना असंभव; तलाक मंजूर
- ड्रग्स-फैक्ट्री पकड़ने पहुंची टीम, अंदर बन रहा था नकली घी: मार्केट में 650 रुपए में बेच रहे थे, 870 किलो मिलावटी घी, 1560 किलो पाम ऑयल जब्त
- भास्कर एक्सप्लेनरजमीन खुदाई में मिला खजाना किसका, मालिक या सरकार का?: जयपुर में घर में मिले सोने से भरे 15 कलश; 8 सवालों से समझें नियम
- महिला थाने में ASI की हार्ट अटैक से मौत: ड्यूटी के दौरान सांस लेने में हुई थी परेशानी; 3 महीने पहले हुआ था प्रमोशन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 20 फीट गहरे गड्ढे में अचानक ढही मिट्टी: 2 मजदूर दबे, सीवरेज लाइन का डाल रहे थे चेंबर - Jaipur News

सांचौर में पुलिस जवान हरीश राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि: सड़क हादसे में हुआ था निधन, उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद - Sanchore News

अलीगढ़ में मिलीं कोटा से भागी तीन किशोरियां, परिवार की डांट से उठाया था कदम - 3 missing kota girls found at aligarh railway station


