VIDEO: ‘नेताजी हम तुम्हारे साथ हैं...’ कहकर नारे लगा रहे थे समर्थक, पुलिस ने बरसाई लाठी तो छोड़ कर भागे
Sign In Advertisement X जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. छात्र नेता लक्ष्यराज…

सौजन्य से:- aajtak.in
Sign In
Advertisement
X
जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. छात्र नेता लक्ष्यराज लुहारिया ने चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और खुद को मिट्टी में दबाकर भू-समाधि ले ली. प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और उनके समर्थन में माहौल बनाया. हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही पूरा घटनाक्रम अचानक बदल गया.
पुलिस के पहुंचते ही भाग खड़े हुए समर्थक
दरअसल, छात्र नेता लक्ष्यराज लुहारिया छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने खुद को मिट्टी से ढकवाकर भू-समाधि ले ली. समर्थक उनके आसपास मौजूद रहे और ‘नेताजी हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन में उनका साथ दे रहे थे. कुछ देर तक मौके पर प्रदर्शन और नारेबाजी का दौर चलता रहा.
इसी बीच जयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इस दौरान कुछ समर्थकों पर थप्पड़ बरसाए गए. पुलिस की सख्ती शुरू होते ही वहां मौजूद समर्थकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जो समर्थक कुछ देर पहले तक छात्र नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वे पुलिस की कार्रवाई देखते ही मौके से भागते नजर आए.
Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
लक्ष्यराज लुहारिया मिट्टी के गड्ढे में अकेले रह गए. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रदर्शन के दौरान समर्थकों की नारेबाजी, पुलिस की कार्रवाई और फिर समर्थकों के मौके से भागने का दृश्य दिखाई दे रहा है.
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर किए गए इस अनोखे प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक्ट्रेस बोली-मैं 'ड्रामा क्वीन' नहीं जो बिग बॉस में लड़ती: हिंदी बोलने पर डर लगता है कि लोग हंसेंगे, लगातार कोशिश कर रही हूं - Jaipur News

छात्रसंघ चुनाव बहाली पर बवाल: RU में 'भूमि समाधि' ले रहे छात्रों पर लाठीचार्ज; हिरासत में छात्र नेता लक्ष्यराज

जयपुर में महिला की चेन तोड़ ले गए दो बदमाश: एक ने झपट्टा मारा, दूसरा बाइक पर बैठा रहा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज - Jaipur News


