होम›कृषि›रोडवेज; सभी उदयपुर से चलेंगी, यात्रियों को राहत: निंबाहेड़ा, नीमच, रतलाम व झालावाड़ के लिए बसें शुरू - Udaipur News
कृषि

रोडवेज; सभी उदयपुर से चलेंगी, यात्रियों को राहत: निंबाहेड़ा, नीमच, रतलाम व झालावाड़ के लिए बसें शुरू - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Roadways; All Trains Will Run From Udaipur, Relief To Passengers रोडवेज; सभी उदयपुर से चलेंगी, यात्रियों को राहत:निंबाहेड़ा, नीमच, रतलाम व झालावाड़ के लिए बसें शुरू - कॉपी लिं…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 03:05 am बजे
रोडवेज; सभी उदयपुर से चलेंगी, यात्रियों को राहत:  निंबाहेड़ा, नीमच, रतलाम व झालावाड़ के लिए बसें शुरू - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Roadways; All Trains Will Run From Udaipur, Relief To Passengers

रोडवेज; सभी उदयपुर से चलेंगी, यात्रियों को राहत:निंबाहेड़ा, नीमच, रतलाम व झालावाड़ के लिए बसें शुरू

- कॉपी लिंक

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर आगार ने उदियापोल स्थित केंद्रीय बस स्टैंड से निंबाहेड़ा, नीमच, झालावाड़ और रतलाम मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों की समय-सारणी जारी की है। साथ ही विभाग ने नया आदेश जारी कर उदयपुर-रतलाम मार्ग पर बसों का संचालन

आगार प्रबंधक हरदीप सिंह राव ने बताया कि इस रूट पर निंबाहेड़ा-नीमच के लिए 8 बसें शुरू की गई हैं। पहले इस रूट पर कोई भी बस नहीं थी। मुख्यालय से बंद पड़े रूट पर बसें शुरू करने का आदेश मिला था। इसी के तहत उदयपुर और डूंगरपुर आगार की बसों को मिलाकर संचालन किया जा रहा है। रोडवेज ने इसमें रतलाम के लिए नई बस शुरू की है। यह निंबाहेड़ा होते हुए रतलाम जाएगी। उदयपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। रात 8:30 बजे रतलाम पहुंचेगी। रतलाम से सुबह 6:25 बजे रवानगी होगी। यह दोपहर 2:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। रास्ते में नीमच, निंबाहेड़ा और मंगलवाड़ में रुकेगी।

15 घंटे से ज्यादा लगेंगे

उदयपुर-रतलाम बस का एक तरफ का सफर करीब 7 घंटे का होगा। वापसी में रतलाम से उदयपुर पहुंचने में करीब 8 घंटे 20 मिनट लगेंगे। दोनों दिशाओं की यात्रा अवधि में करीब 1 घंटे 20 मिनट का अंतर है। यानी बस लंबी दूरी की सेवा होगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें