होमक्राइमराजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल - naresh meena jailed for slapping sdm in rajasthan
क्राइम

राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल - naresh meena jailed for slapping sdm in rajasthan

राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल युवा नेता नरेश मीणा को टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने के पुराने मामले में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को नगर फोर्ट थाने में आत्…

Jagran के अनुसार7 अगस्त 2026 को 05:15 am बजे
राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

 - naresh meena jailed for slapping sdm in rajasthan

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

युवा नेता नरेश मीणा को टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने के पुराने मामले में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को नगर फोर्ट थाने में आत्मसमर्पण किया ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, जयपुर। करीब दो साल पहले राजस्थान के टोंक जिले में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को थप्पड़ मारने के मामले में जिला अनुसूचित जाति-जनजाति न्यायालय ने युवा नेता नरेश मीणा को जेल भेज दिया है।

मीणा ने गुरूवार को टोंक जिले के नगर फोर्ट पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया था। नरेश की जमानत याचिका पर दस अगस्त को सुनवाई होगी।

दरअसल, 13 नवंबर, 2024 को टोंक जिले में देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदान के दौरान नरेश ने तत्कालीन उपखंड अधिकारी उमेश चौधरी को थप्पड़ मारा था। नरेश ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़ा था।

पुलिस ने उन्हे 14 नवंबर, 2024 को गिरफ्तार किया था, अगले दिन 15 नवंबर को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

करीब नौ माह तक जेल में रहने के बाद नरेश को जमानत मिली थी। फिर जुलाई, 2025 में झालावाड़ के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल का भवन गिरने से सात बच्चों की मौत के मामले में नरेश ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में वे जमानत पर रिहा हो गए। पिछले दिनों नगर फोर्ट थाना पुलिस ने उपखंड अधिकारी को थप्पड़ मारने के मामले में नरेश की जमानत रद करने को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र पेश किया था।

न्यायालय ने उनकी जमानत 13 जुलाई 2026 को रद करते हुए पुलिस थाने में सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय के निर्देश पर नरेश ने गुरूवार को नगर फोर्ट पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें