राजस्थान में लोकसभा की SC-ST सीटें बढ़ाने की तैयारी: दुष्यंत सिंह-हनुमान बेनीवाल को नई सीट तलाशनी पड़ सकती है; बीकानेर-दौसा ओपन होने की संभावना - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Lok Sabha Seats: BJP Delimitation Report Suggests SC ST Seat Increase भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में लोकसभा की SC-ST सीटें बढ़ाने की तैयारी:दुष्यंत सिंह-हनुमान बेनीवा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Lok Sabha Seats: BJP Delimitation Report Suggests SC ST Seat Increase
भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में लोकसभा की SC-ST सीटें बढ़ाने की तैयारी:दुष्यंत सिंह-हनुमान बेनीवाल को नई सीट तलाशनी पड़ सकती है; बीकानेर-दौसा ओपन होने की संभावना
- कॉपी लिंक
राजस्थान में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़ाकर 37 करने के साथ ही SC और ST कैटेगरी के लिए रिजर्व सीटों को भी बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। बीजेपी से जुड़े स्टडी ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 12 सीटें रिजर्व की जा सकती हैं।
रिपोर्ट में हनुमान बेनीवाल की नागौर सीट को परिसीमन में नागौर और डीडवाना-कुचामन करते हुए एससी के लिए रिजर्व करने का सुझाव दिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के प्रभाव वाली बारां- झालावाड़ सीट को परिसीमन में एसटी के लिए रिजर्व सीट बनाने का सुझाव देते हुए इसे नए समीकरणों से जोड़ा है।
बीकानेर सीट को एसएसी से जनरल और दौसा सीट को एसटी से जनरल करने का सुझाव दिया है। रिपोर्ट तैयार करने में गहलोत सरकार के समय बनाए गए जिलों और बाद में बीजेपी सरकार के संशोधन के बाद बचे हुए जिलों के राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए संभावित परिसीमन रिपोर्ट तैयार की गई है।
लोकसभा सीटों के परिसीमन पर प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट के बाद बीजेपी से जुड़े स्टडी ग्रुप्स ने रिपोर्ट तैयार करवाई है। रिपोर्ट में राजस्थान में लोकसभा की सीटों को 25 से बढ़ाकर 37 करने का सुझाव दिया है, जबकि पीएम सलाकार परिषद रिपोर्ट में 38 सीटों का अनुमान था। रिपोर्ट में इन सीटों में बीजेपी के सियासी फायदे के हिसाब से परिसीमन का गणित बताया गया है। मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती और नहरी क्षेत्र की सीटों में बड़े बदलाव का सुझाव दिया गया है।
राजस्थान में अभी लोकसभा की 25 सीटें हैं, जिनमें से 4 एएसी और 3 एसटी के लिए रिजर्व हैं। अब 37 लोकसभा सीटों में एससी के लिए 7 और एसटी के लिए 5 सीटें रिजर्व करने का अनुमान है।
रिपोर्ट में राजनीतिक नफे-नुकसान के हिसाब से परिसीमन का गणित
नई प्रस्तावित हनुमानगढ़ सीट में नोहर को जोड़ने का प्रस्ताव है। फिलहाल यह विधानसभा सीट चूरू लोकसभा में हैं। प्रस्तावित राजसमंद सीट में उदयपुर से मावली और वल्लभनगर विधानसभा को जोड़ने का सुझाव दिया है। जयपुर ग्रामीण सीट में दूदू विधानसभा को जोड़ने का सुझाव दिया है, फिलहाल दूदू अजमेर लोकसभा में आता है।
बीएपी के प्रभाव को बैलेंस करने के लिए सिरोही एसटी सीट, डूंगरपुर-सलूंबर सीट
जालोर-सिरोही को तोड़कर दोनों अलग अलग सीटें बनाने का सुझाव है। सिरोही को नई सीट बनाकर एसटी के लिए रिजर्व करने के पीछे बीएपी फैक्टर को बैलेंस करने की रणनीति है। डूंगरपुर सीट में सलूंबर विधानसभा को शामिल करने का सुझाव है। इसके पीछे बीएपी के प्रभाव को संतुलित करने का कारण बताया है।
6 लोकसभा सीटों के तीन टुकड़े करने का सुझाव था
पिछले दिनों पीएम सलाहकार परिषद की स्टडी रिपोर्ट में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़ाकर 38 करने की सिफारिश की गई थी। रिपोर्ट में में लोकसभा की 13 नई सीटें बनाने के लिए मौजूदा 6 लोकसभा सीटों को तीन भागों और चूरू सीट को दो भागों में तोड़ने का सुझाव दिया गया था।
रिपोर्ट में चूरू लोकसभा सीट को दो भागों में बांटकर एक और नई लोकसभा सीट बनाने की सिफारिश की थी। जयपुर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर, सीकर, उदयपुर और बांसवाड़ा सीटों को तीन-तीन भागों में बांटने का प्रस्ताव है। 18 सीटों को यथावत रखने का सुझाव है।
इन बड़े चेहरों को नई सीटें तलाशनी होंगी
कई बड़े नेताओं के सियासी समीकारण गड़बड़ा जाएंगे
परिसीमन पर बीजेपी स्टडी ग्रुप की रिपोर्ट की सलाह के हिसाब से सीटें रिजर्व हुई तो कई बड़े नेताओं के सियासी समीकारण गड़बड़ा जाएंगे। उन्हें नई सीटें तलाशनी होगी। रिपोर्ट में आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल की नागौर सीट को एससी, बारां-झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह की सीट को एसटी के लिए और जयपुर ग्रामीण से सांसद राव राजेंद्र सिंह की सीट को एससी के लिए रिजर्व करने का सुझाव दिया गया है।
परिसीमन आयोग अगर इसी तरह से सीटों को रिजर्व करता है तो हनुमान बेनीवाल, दुष्यंत सिंह, राव राजेंद्र सिंह को नई सीटें तलाशनी होंगी।
ये सीटें ओपन करने का सुझाव दिया गया
पायलट के लिए फिर परंपरागत सीट का रास्ता साफ हो जाएगा
बीकानेर सीट से अभी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल सांसद हैं। इस सीट के रिजर्व कोटे से बाहर होने के कारण यहां सियासी समीकरण बदलेंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों में दावेदारों की संख्या बढ़ेगी। दौसा सीट से अभी मुरारलाल मीणा सांसद हैं। इस सीट के ओपन होने से यहां से नए दावेदार आएंगे। पहले दौसा सीट से सचिन पायलट सांसद रह चुके हैं। उनके पिता राजेश पायलट भी यहां से सासंद रहे थे। दौसा रिजर्व कैटेगरी से बाहर हुई तो सचिन पायलट के लिए लोकसभा सीट का एक और विकल्प खुल जाएगा।
नई रिपोर्ट, सुझाव नए
पीएम सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में ज्यादतर बड़े चेहरों वाली सीटों पर कोई बदलाव नहीं करने का सुझाव दिया था। उस रिपोर्ट में हनुमान बेनीवाल की सीट नागौर, दुष्यंत सिंह की सीट बारां-झालावाड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की सीट कोटा, भूपेंद्र यादव की सीट अलवर, भागीरथ चौधरी की सीट अजमेर में किसी तरह के बदलाव नहीं करने का सुझाव दिया था। इसके उलट बीजेपी के स्टडी ग्रुप की रिपोर्ट में पीएम सलाहकाद परिषद की रिपोर्ट से अलग सुझाव दिया है। स्टडी ग्रुप ने कोटा से बूंदी सीट को अलग करने का सुझाव दिया है।
किसी एससी सीट को तोड़ने की सिफारिश नहीं थी
पीएम सलाहकार परिषद रिपोर्ट में दो एसटी सीटों को तोड़ने का सुझाव था और किसी एससी सीट को तोड़ने की सिफारिश नहीं थी। बीजेपी स्टडी ग्रुप की रिपोर्ट ने एसी-एसटी सीटों को तोड़ने के साथ नई एससी-एसटी में आमूलचूल बदलाव का सुझाव दिया गया है।
प्रदेश में अभी बीकानेर, श्रीगंगानगर, भरतपुर और करौली- धौलपुर सीट एससी के लिए आरक्षित है। उदयपुर, बांसवाड़ा- डूंगरपुर और दौसा लोकसभा सीट एसटी के लिए आरक्षित है। बीजेपी स्टडी ग्रुप रिपोर्ट में एससी-एसटी सीटों में भारी बदलाव की सिफारिश की गई है।
----
यह खबर भी पढ़िए…
राजस्थान में 13 नई लोकसभा सीटें बनाने की तैयारी:जयपुर-जोधपुर सहित 6 सीटों के तीन-तीन टुकड़े करने का प्रस्ताव, इनमें 4 बीजेपी की
राजस्थान में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़ाकर 38 करने की सिफारिश की गई है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की परिसीमन पर तैयार स्टडी रिपोर्ट के आधार पर ऐसा किया गया है। रिपोर्ट में लोकसभा की 13 नई सीटें बनाने के लिए मौजूदा 7 लोकसभा सीटों को दो और तीन भागों में बांटने का सुझाव दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता बूथ को मजबूत कर चलाएं अभियान: जयपुर शहर की बैठक में विधायक गोपाल शर्मा बोले- लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी - Jaipur News

राजस्थान में निकाय, पंचायत चुनाव 15 नवंबर तक पूरे होंगे

राजस्थान हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, 15 नवंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव होंगे


