RVUNL Recruitment 2026: बिजली विभाग में 2,005 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
RVUNL Recruitment 2026: बिजली विभाग में 2,005 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जेई, जूनियर अकाउंटेंट और कमर्शियल असिस्टें…

सौजन्य से:- Hindustan
RVUNL Recruitment 2026: बिजली विभाग में 2,005 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जेई, जूनियर अकाउंटेंट और कमर्शियल असिस्टेंट के 2,005 पदों पर भर्ती निकाली है। कल 5 अगस्त 2026 से पोर्टल पर आवेदन शुरू होंगे।
Rajasthan Vidyut Nigam Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांचों प्रमुख बिजली कंपनियों (RVUN, RVPN, JVVN, AVVN, JdVVN) में 2,005 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और कमर्शियल असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। जो छात्र राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल 5 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है।
वैकेंसी की डिटेल्स
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II : सबसे ज्यादा 765 पद इस श्रेणी के लिए तय किए गए हैं।
जूनियर इंजीनियर-I : कुल 869 पद जूनियर इंजीनियर के लिए हैं, जिसमें इलेक्ट्रिकल के लिए 727, मैकेनिकल के लिए 110 और सिविल इंजीनियरिंग के लिए 32 पद आवंटित हैं।
जूनियर अकाउंटेंट: कॉमर्स बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए कुल 371 पद सुरक्षित रखे गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 05 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2026 (रात 12:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2026
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्यता इस प्रकार है:
जूनियर इंजीनियर: संबंधित स्ट्रीम इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल) में बी.ई. (B.E.), बी.टेक (B.Tech) की डिग्री अथवा डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
जूनियर अकाउंटेंट: बी.कॉम, बीबीए, एम.कॉम या एमबीए डिग्री के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स जैसे RSCIT, CCC आदि होना चाहिए।
जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट: 12वीं पास (10+2) या स्नातक के साथ मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता जरूरी है।
आयु सीमा
जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए 1,000 रुपये तथा एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है।
भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक NEW RECRUITMENT पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।
6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें
![जज' बंगले वक्फ के रूप में चिह्नित? राजस्थान HC ने स्वत: संज्ञान लिया [आदेश पढ़ें]](https://cdn.sanity.io/images/8d6hcs3u/production/24c04fa60d56671ba4a21349b550da95807b8a6f-1672x941.webp)
जज' बंगले वक्फ के रूप में चिह्नित? राजस्थान HC ने स्वत: संज्ञान लिया [आदेश पढ़ें]

राजस्थान में 2,005 पदों पर नौकरी की भर्ती: जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों के लिए आवेदन प्रारंभ

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने जयपुर में पहला शिक्षार्थी सहायता केंद्र स्थापित किया


