होमकृषिRajasthan Weather: राजस्थान में धीमा पड़ा मानसून? जयपुर में बादल छाए, आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
कृषि

Rajasthan Weather: राजस्थान में धीमा पड़ा मानसून? जयपुर में बादल छाए, आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में बारिश से सड़कें जलमग्न हैं। भरतपुर के बयाना और करौली में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विभाग ने आज भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट और…

Navbharat Times के अनुसार9 जुलाई 2026 को 04:13 am बजे
Rajasthan Weather: राजस्थान में धीमा पड़ा मानसून? जयपुर में बादल छाए, आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में बारिश से सड़कें जलमग्न हैं। भरतपुर के बयाना और करौली में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विभाग ने आज भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट और जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर को छोड़कर पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर: राजस्थान में मानसून पूरी तरह मेहरबान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में तीन इंच तक पानी बरसने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। अलवर, करौली, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर समेत कई जिलों में भारी जलभराव के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। उदयपुर और सिरोही में भी देर शाम हुई बारिश ने लोगों को तरबतर कर दिया।

आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। गुरुवार के लिए विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट लागू रहेगा, जहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

कहां कितनी हुई बारिश?

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो भरतपुर के बयाना और करौली के मंडलरायल में सबसे ज्यादा 84 मिमी (3 इंच से अधिक) पानी बरसा है। वहीं चित्तौड़गढ़ के भदेसर और निंबाहेड़ा में भी करीब 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा, धौलपुर, कोटा के चेचट और अलवर में भी भारी बारिश ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

पारा गिरा, गर्मी और उमस से बड़ी राहत

लगातार हो रही इस मानसूनी बारिश ने राजस्थान के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और चिपचिपी उमस से बड़ी राहत दी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सिरोही, दौसा, प्रतापगढ़, झुंझुनू, अजमेर और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। हालांकि, पश्चिमी हिस्से में अभी भी गर्मी का असर है, जहां जैसलमेर में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी जयपुर का हाल

राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और धूप काफी कमजोर रही। ठंडी और हल्की हवाएं चलने के कारण लोगों को उमस से काफी राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का यह दौर 10 जुलाई तक इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद, यानी 11 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी और मानसून के थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। इसलिए अगले दो दिन जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों का न्यूनतम और अधिकतम संभावित तापमान

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें