होमकृषिराजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, बारिश की चेतावनी, 28 जिलों में येलो अलर्ट
कृषि

राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, बारिश की चेतावनी, 28 जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान में मानसून 20 जुलाई से फिर सक्रिय होगा, 22-23 जुलाई को जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर में तेज बारिश संभव. 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी, चूरू में तापमान 41.6 डिग्री दर्ज.

Amar Ujala के अनुसार20 जुलाई 2026 को 04:35 am बजे
राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, बारिश की चेतावनी, 28 जिलों में येलो अलर्ट

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a5d7acdca4fee9fbe09680e","slug":"rajasthan-rains-return-imd-predicts-heavy-downpour-after-july-22-yellow-alert-in-28-districts-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 22 जुलाई से जयपुर-कोटा-उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 22 जुलाई से जयपुर-कोटा-उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 20 Jul 2026 07:04 AM IST

Sourabh Bhatt

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: Sourabh Bhatt

Updated Mon, 20 Jul 2026 07:04 AM IST

सार

राजस्थान में मानसून 20 जुलाई से फिर सक्रिय होगा। 22-23 जुलाई को जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर में तेज बारिश संभव। 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी, चूरू में तापमान 41.6 डिग्री दर्ज।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजस्थान में बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी हुई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और जयपुर मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार 20 जुलाई से प्रदेश में मौसम करवट लेना शुरू करेगा और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इन इलाकों में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुरुआत में जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होगी। इसके बाद 22 व 23 जुलाई को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। यहां 22 से 28 जुलाई के बीच बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।

यह भी पढें- कोटा में गजब हो गया: ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक में ही गुल हो गई बिजली, छह मिनट तक छाया रहा अंधेरा

विज्ञापन

गर्मी का हाल

बारिश की सुस्त रफ्तार के बीच गर्मी अब भी असर दिखा रही है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चूरू में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि हवा में नमी का स्तर शाम तक 30 से 50 प्रतिशत के बीच बना रहा।

मौसम बदलाव के पीछे की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव के पीछे कई मौसमी कारक जिम्मेदार हैं। एक सक्रिय मानसून ट्रफ फिरोजपुर, पटियाला, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर अलग-अलग ऊंचाइयों पर तीन चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं, जो आने वाले दिनों में बारिश को गति देंगे।

येलो अलर्ट जारी

एहतियात के तौर पर मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के करीब 28 जिलों -अजमेर, अलवर, जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, सीकर, टोंक सहित अन्य में 20 से 22 जुलाई तक मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी राजस्थान में चूरू, हनुमानगढ़, डीडवाना-कुचामन में 20-22 जुलाई तक, वहीं श्रीगंगानगर, पाली, नागौर, जालोर में 21-22 जुलाई तथा बालोतरा-बीकानेर में 22 जुलाई को बारिश का अलर्ट है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें