राजस्थान के इस गांव में पहली बार पहुंची रोडवेज बस, ग्रामीणों ने फूल-आरती से किया स्वागत - rajasthan villages get first bus service villagers rejoice
राजस्थान के इस गांव में पहली बार पहुंची रोडवेज बस, ग्रामीणों ने फूल-आरती से किया स्वागत राजस्थान के केकड़ी स्थित केरोट और कूरथल गांवों में पहली बार रोडवेज बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आरती उतारकर भव्य स…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान के इस गांव में पहली बार पहुंची रोडवेज बस, ग्रामीणों ने फूल-आरती से किया स्वागत
राजस्थान के केकड़ी स्थित केरोट और कूरथल गांवों में पहली बार रोडवेज बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आरती उतारकर भव्य स्वागत किया ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जयपुर। हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां किसी रोज किसी एक्सप्रेस-वे पर कोई फाइटर जेट उतार दिया जाता है, तो सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन आज भी देश का एक हिस्सा ऐसा है, जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहा है और जब उसकी ये जरूरत पूरी होती है, तो वह ढोल-नगाड़े बजाकर, आरती उतारकर और फूल-माला पहनाकर उसका स्वागत करता है।
ऐसी ही एक तस्वीर राजस्थान के केकड़ी से सामने आई है। यहां केरोट और कूरथल गांव में पहली बार रोडवेज बस पहुंची है और इसे देखकर ग्रामीण फूले नहीं समा रहे हैं। नक्शे पर खिंची लकीरों पर ये दोनों गांव भले ही अजमेर से महज 80 से 100 किलोमीटर की दूरी पर दिखते हैं, लेकिन यहां तक रोडवेज बस को पहुंचने में जमाने लग गए।
दशकों का इंतजार पूरा
दरअसल 1 अगस्त को केकड़ी रोडवेज डिपो में 13 नई बसें शामिल हुईं। इसका फायदा यह मिला कि अब तक जिन रूट्स पर रोडवेज बसें नहीं चलती थीं, वहां भी इसका संचालन शुरू हुआ। यही वजह है कि दशकों से इंतजार कर रहे केरोट और कूरथल गांव के लोगों की मुराद पूरी हो पाई।
गांव में बस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। लोगों ने बस पर फूल बरसाए, उसकी पूजा कर आरती उतारी। ड्राइवर और कंडक्टर का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। डीजे बजाकर डांस हुआ। ढोल-नगाड़े बजाए गए।
खबरें और भी
ग्रामीणों ने बताया कि ब्यावर से कोटा मार्ग पर बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर सफर करने वाली बसें गांव से होकर गुजरेंगी और ग्रामीणों को इसका फायदा मिलेगा। ग्रामीणों ने विधायक शत्रुघ्न गौतम का भी आभार जताया और कहा कि उनके ही प्रयासों से यह सब कुछ संभव हो पाया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा - liveskgnews

आसाराम को राजस्थान HC से मिली 20 दिन की पैरोल - Rediff

सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे उजागर होने के बाद एनएचएआई ने राजस्थान एनएच-25 रंबल स्ट्रिप विवाद पर परियोजना निदेशक को निलंबित कर दिया - द ट्रिब्यून


