होमकृषिRajasthan Mausam: राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम? 30-40 KM/घंटा से चलेंगी हवाएं, बारिश में भीगेंगे ये 5 शहर
कृषि

Rajasthan Mausam: राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम? 30-40 KM/घंटा से चलेंगी हवाएं, बारिश में भीगेंगे ये 5 शहर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 20 जुलाई से मानसून की रफ्तार फिर तेज होने वाली है। जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और झुंझुनू समेत कई जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं 22 से 28 जुलाई के बीच जोधपुर…

Navbharat Times के अनुसार20 जुलाई 2026 को 04:35 am बजे
Rajasthan Mausam: राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम? 30-40 KM/घंटा से चलेंगी हवाएं, बारिश में भीगेंगे ये 5 शहर

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 20 जुलाई से मानसून की रफ्तार फिर तेज होने वाली है। जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और झुंझुनू समेत कई जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं 22 से 28 जुलाई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी अच्छी बारिश के आसार हैं।

जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के अनुकूल हालात बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (IMD) के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल चुका है। वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है।

पूर्वी राजस्थान में 20 जुलाई से बढ़ेगी बारिश

बीते कुछ दिनों से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां थोड़ी सुस्त रही हैं। हालांकि, अब 20 और 21 जुलाई से जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इसके बाद 22 और 23 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर के साथ-साथ उदयपुर संभाग के क्षेत्रों में मानसूनी बारिश का दायरा और बढ़ेगा, जहां कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी राजस्थान को 22 जुलाई से मिलेगी राहत

रेगिस्तानी इलाकों में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए भी राहत की खबर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

आज 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ मेघगर्जन

तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए जयपुर मौसम केंद्र ने भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, जयपुर, सीकर और झुंझुनू जिलों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

राज्य के प्रमुख शहरों का संभावित तापमान

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मानसून की गतिविधियों के बीच तापमान का स्तर इस प्रकार दर्ज किया जा रहा है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें