होम›क्राइम›Rajasthan: कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम पर हमले के बाद रांका का बड़ा दावा, पुलिस पर भी उठाए सवाल
क्राइम

Rajasthan: कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम पर हमले के बाद रांका का बड़ा दावा, पुलिस पर भी उठाए सवाल

{"_id":"6a8956b5ed471dfe680fe9c9","slug":"cjp-team-attack-ashutosh-ranka-kailash-verma-madan-dilawar-rajasthan-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम…

Amar Ujala के अनुसार22 अगस्त 2026 को 08:54 am बजे
Rajasthan: कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम पर हमले के बाद रांका का बड़ा दावा, पुलिस पर भी उठाए सवाल

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a8956b5ed471dfe680fe9c9","slug":"cjp-team-attack-ashutosh-ranka-kailash-verma-madan-dilawar-rajasthan-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम पर हमले के बाद रांका का बड़ा दावा, पुलिस पर भी उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rajasthan: कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर! CJP टीम पर हमले के बाद रांका का बड़ा दावा, पुलिस पर भी उठाए सवाल

Sat, 22 Aug 2026 01:29 PM IST

प्रतीक पांडेय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: प्रतीक पांडेय

Updated Sat, 22 Aug 2026 01:29 PM IST

सार

Rajasthan News: सीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका ने जयपुर के बगरू में टीम पर हुए हमले को सुनियोजित बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि स्कूलों की बदहाली के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सीजेपी टीम पर हुए हमले को लेकर सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रांका ने कहा कि कल हुई मारपीट और हिंसा के लिए बाहर से गुंडों को बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों की तस्वीरें आज ट्विटर पर सार्वजनिक की गई हैं और यही लोग घटना से एक रात पहले स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा कि सुबह जिन लोगों ने हुड़दंग किया, वे पिछली रात कैलाश वर्मा के साथ मौजूद थे।

'हमला पूरी तरह सुनियोजित था'

रांका ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से सुनियोजित और समन्वित हमला था। पत्थरों के इस्तेमाल के तरीके से ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों की मंशा जान से मारने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कल घटनास्थल पर पुलिस पूरी तरह नदारद थी। पुलिस से लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब पूरा देश और दुनिया यह देखेगी कि राजस्थान पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करती है या नहीं।

वीडियो सार्वजनिक किए, दूसरे पक्ष से भी मांगे सबूत

उन्होंने कहा कि सीजेपी ने अपने सभी वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। यदि दूसरे पक्ष के पास भी घटना से जुड़े वीडियो हैं तो उन्हें भी सार्वजनिक करना चाहिए। रांका ने कहा कि अब यह देखना होगा कि राजस्थान पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करती है या नहीं।

विज्ञापन

FIR दर्ज होने का दावा, बोले- हम डरने वाले नहीं

रांका ने बताया कि कल उनकी कानूनी टीम और हमले के पीड़ित मौके पर मौजूद थे। उन्होंने उसी दिन शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें जानकारी मिली है कि FIR भी दर्ज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीजेपी के लोग न तो डरने वाले हैं, न हिंसा का सहारा लेने वाले और न ही पीछे हटने वाले हैं।

स्कूलों की बदहाली पर जारी रहेगी लड़ाई

रांका ने कहा कि उनकी लड़ाई स्कूलों को ठीक कराने के लिए है और यह संघर्ष उसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। अब पूरा देश राजस्थान के स्कूलों की बदहाली देखेगा और सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत

अब स्कूल नहीं, सीधे इस्तीफे की मांग

रांका ने कहा कि वह खुद जल्द ही दोबारा स्कूलों का दौरा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब मामला केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीधे मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग तक जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें