होमक्राइमअनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन: राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत - Pratapgarh (Thanagazi) News
क्राइम

अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन: राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत - Pratapgarh (Thanagazi) News

अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन:राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत प्रतापगढ़ तहसील के ग्राम भड़ाज निवासी अनीता मीणा को राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदो…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 11:15 am बजे
अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन:  राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत - Pratapgarh (Thanagazi) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन:राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत

प्रतापगढ़ तहसील के ग्राम भड़ाज निवासी अनीता मीणा को राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में उप पुलिस अधीक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें अनीता मीणा का नाम शामिल है।

अनीता मीणा वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर में पुलिस निरीक्षक (सीआई) के पद पर कार्यरत थीं। राज्य सरकार ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कार्यकुशलता और ईमानदार कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह पदोन्नति दी है। अब वे एसीबी में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगी।

अनीता मीणा भड़ाज निवासी भमला राम मीणा और हीरा देवी की पुत्री हैं। उनके परिवार में भाई हेमंत कुमार भी हैं। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर पुलिस सेवा में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों में गर्व का अनुभव किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अनीता मीणा अपनी नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। इससे वे प्रदेश में प्रतापगढ़ और अपने पैतृक गांव भड़ाज का नाम रोशन करेंगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें