प्रतापगढ़ एसपी विशाल जांगिड़: नशे पर अंकुश और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रतापगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नशे के खिलाफ विशेष कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। सूत्र: Hindi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Pratapgarh
- Pratapgarh SP Vishal Jangid Takes Charge | Focus On Crime & Drug Control
प्रतापगढ़ एसपी विशाल जांगिड़ ने संभाला कार्यभार:पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; बोले- नशे पर अंकुश के लिए बनाएंगे कार्य योजना
- कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ जिले को शनिवार को नया पुलिस कप्तान मिल गया। राजस्थान कैडर के 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ ने पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और नशे के खिलाफ
पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर एसपी विशाल जांगिड़ ने शनिवार को विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार संभाला। एसपी के कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
आरएसी बीकानेर से ट्रांसफर होकर आए विशाल जांगिड़ हाल ही में दसवीं बटालियन आरएसी बीकानेर के कमांडेंट पद से स्थानांतरित होकर प्रतापगढ़ पहुंचे हैं। वे राजस्थान पुलिस के सबसे युवा पुलिस अधीक्षकों में से एक हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिहाग और डीएसपी गजेंद्र सिंह राव के साथ जिले की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अपराध नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
एसपी विशाल जांगिड़ ने कहा कि जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। साथ ही, नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को जागरूक कर मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 20 फीट गहरे गड्ढे में अचानक ढही मिट्टी: 2 मजदूर दबे, सीवरेज लाइन का डाल रहे थे चेंबर - Jaipur News

सांचौर में पुलिस जवान हरीश राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि: सड़क हादसे में हुआ था निधन, उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद - Sanchore News

अलीगढ़ में मिलीं कोटा से भागी तीन किशोरियां, परिवार की डांट से उठाया था कदम - 3 missing kota girls found at aligarh railway station


