होमक्राइमNTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड
क्राइम

NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड

NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड यह पूरा मामला जयपुर स्थित श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का है, जहां AIAPGET परीक्षा के दौरान तकनीकी कुप्रबंधन देखने को मिल…

ABP News के अनुसार22 अगस्त 2026 को 05:54 pm बजे
NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड

सौजन्य से:- ABP News

NTA की बड़ी कार्रवाई- जयपुर केंद्र पर अव्यवस्था के बाद एजेंसी Eduquity को किया सस्पेंड

यह पूरा मामला जयपुर स्थित श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का है, जहां AIAPGET परीक्षा के दौरान तकनीकी कुप्रबंधन देखने को मिला था.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) के दौरान जयपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर हुई गंभीर खामियों के बाद शनिवार को कड़ी कार्रवाई की है. NTA ने परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी M/s Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही कारण बताओ नोटिस के समाधान होने तक Eduquity के NTA के साथ पैनल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

बिजली गुल होने के कारण 49 अभ्यर्थी नहीं दे पाए थे पूरी परीक्षा

यह पूरा मामला जयपुर स्थित श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का है, जहां AIAPGET परीक्षा के दौरान तकनीकी कुप्रबंधन देखने को मिला था. NTA ने जो जानकारी शेयर की उसके मुताबिक, केंद्र पर बिजली गुल होने की वजह से कुल 49 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस बिजली कटौती और अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर परीक्षा का संचालन कर रही एजेंसी Eduquity Career Technologies को जिम्मेदार ठहराया है.

NTA has issued a show-cause notice to M/s Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd. for lapses in the conduct of the AIAPGET examination at a center in Jaipur. Pending resolution of the notice, the empanelment of M/s Eduquity with NTA stands suspended with immediate effect.

— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 22, 2026

अप्रभावित पारदर्शिता और एजेंसी की जिम्मेदारी

NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हालांकि, एजेंसी द्वारा जारी नवीनतम अपडेट में उन विशिष्ट खामियों का विवरण नहीं दिया गया है जिनके आधार पर यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, लेकिन जब तक इस नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता और जांच पूरी नहीं होती, तब तक Eduquity का निलंबन प्रभावी रहेगा. NTA के इस सख्त कदम का उद्देश्य भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में इस प्रकार की तकनीकी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कमियों को रोकना है.

यह भी पढ़ें: बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी

49 प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 1 सितंबर को पुनः परीक्षा

परीक्षा से वंचित रहे अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, NTA ने पहले ही पुनर्मांकन और री-एग्जाम की घोषणा कर दी थी. जयपुर केंद्र के जिन 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई थी, उनके लिए 1 सितंबर को दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. यह पुनः परीक्षा जयपुर स्थित 'राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन' केंद्र पर आयोजित की जाएगी. एजेंसी का कहना है कि प्रभावित छात्रों को किसी भी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.

यह भी पढ़ें: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

93K views · 4K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला

बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में.

पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर.

रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा
एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी
क्राइम

93K views · 4K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

राजस्थान स्कूल विवाद: सीजेपी के रांका ने 'योजनाबद्ध' हमले का आरोप लगाया, दावा किया कि हमलावर हमले से पहले बीजेपी विधायक से मिले थे
क्राइम

राजस्थान स्कूल विवाद: सीजेपी के रांका ने 'योजनाबद्ध' हमले का आरोप लगाया, दावा किया कि हमलावर हमले से पहले बीजेपी विधायक से मिले थे

जयपुर में सरकार के दौरे के दौरान सीजेपी टीम पर हमले के बाद क्रॉस-एफआईआर दर्ज की गई। विद्यालय
क्राइम

जयपुर में सरकार के दौरे के दौरान सीजेपी टीम पर हमले के बाद क्रॉस-एफआईआर दर्ज की गई। विद्यालय

91K views · 3.9K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला

बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में.

पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर.

रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा
एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी
क्राइम

91K views · 3.9K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी