होम›क्राइम›जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
क्राइम

जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर जयपुर के एक सेंटर पर ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट के दौरान बिजली गुल हो गई और कंप्यूटर भी बंद हो गए, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा…

ABP News के अनुसार22 अगस्त 2026 को 11:54 am बजे
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

जयपुर के एक सेंटर पर ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट के दौरान बिजली गुल हो गई और कंप्यूटर भी बंद हो गए, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. चीटिंग कराने का भी गंभीर आरोप लगाया जा रहा है.

NTA की एक और परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट में जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया. जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के श्री सत्य साईं कॉलेज भी परीक्षा का सेंटर था. इस कॉलेज में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट परीक्षा हुई, उसके बाद लाइट चली गई, बैकअप नहीं था, पावर सप्लायर खराब हो गया, कंप्यूटर बंद हो गए.

आयुर्वेदिक डॉक्टरों के पीजी एडमिशन का एंट्रेंस टेस्ट था. एनटीए इस परीक्षा को करवाता है. बच्चे अब चीटिंग का भी आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि परीक्षा के दौरान सभी आपस में बात करने लगे थे.

परीक्षा में नकल और गड़बड़ी का आरोप!

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा होनी थी. अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर ऑनलाइन मोड में परीक्षा देनी थी. परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही लाइट चली गई. जनरेटर भी इसलिए नहीं चल पाया क्योंकि उसमें डीजल नहीं था. दोपहर 12 बजे के करीब बिजली आई. इसके बाद अव्यवस्था फैल गई और हंगामा मच गया. आरोप है कि तमाम लोगों ने नकल और गड़बड़ी की.

कॉलेज मैनेजमेंट ने अंदर से गेट कर लिया था बंद

अभ्यर्थियों का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट ने अंदर से गेट बंद कर लिया और किसी भी अभ्यर्थी को बाहर नहीं जाने दिया. हंगामा मचने पर जब पुलिस पहुंची तब गेट खोला गया. कॉलेज मैनेजमेंट अब इस केंद्र पर आयोजित परीक्षा को कैंसिल करने की सिफारिश करने की बात कर रहा है.

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सेंटर पर मौजूद

मौके पर अभी भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स जुटे हुए हैं. पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद हैं. यहां दूसरी पाली के इम्तिहान को लेकर भी सस्पेंस है. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से है. काफी लेट तक अभ्यर्थियों को एंट्री भी नहीं दी गई थी.

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें