होम›खेल›Naresh Meena: नंगे पैर जयपुर कूच पर निकले नरेश मीणा, छाले पड़े तो हाथ ठेले पर हुए सवार, कारवां बढ़ता जा रहा
खेल

Naresh Meena: नंगे पैर जयपुर कूच पर निकले नरेश मीणा, छाले पड़े तो हाथ ठेले पर हुए सवार, कारवां बढ़ता जा रहा

किसान नेता नरेश मीणा हाथ में 'झाड़ू' थामकर जयपुर पैदल कूच पर निकल पड़े हैं। सड़क खराब होने के कारण नंगे पैर चल रहे नरेश मीणा के पैरों में छाले पड़ गए, जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें हाथ ठेले पर बैठाकर मांगरोल पहुंचाया। बार…

Navbharat Times के अनुसार3 अक्टूबर 2026 को 07:05 pm बजे
Naresh Meena: नंगे पैर जयपुर कूच पर निकले नरेश मीणा, छाले पड़े तो हाथ ठेले पर हुए सवार, कारवां बढ़ता जा रहा

सौजन्य से:- Navbharat Times

किसान नेता नरेश मीणा हाथ में 'झाड़ू' थामकर जयपुर पैदल कूच पर निकल पड़े हैं। सड़क खराब होने के कारण नंगे पैर चल रहे नरेश मीणा के पैरों में छाले पड़ गए, जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें हाथ ठेले पर बैठाकर मांगरोल पहुंचाया।

बारां: किसानों को उनकी जमीन के रकबे के हिसाब से खाद दिलाने की मांग को लेकर दो दिन से कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर बैठे युवा नेता नरेश मीणा ने शनिवार को बड़ा दांव खेल दिया। प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद नरेश मीणा हाथ में 'झाड़ू' थामकर अपने समर्थकों के साथ जयपुर के लिए पैदल ही रवाना हो गए हैं।

बारां से मांगरोल की खस्ताहाल सड़क पर नंगे पैर चलते-चलते जब नरेश मीणा के पैरों में छाले पड़ गए, तो समर्थकों ने उन्हें एक हाथ ठेले (रेहड़ी) पर बैठाया और धक्का मारते हुए मांगरोल पहुंचाया।

4:30 घंटे की यात्रा, छाले पड़े तो ठेले पर पहुंचे मांगरोल

मांगरोल रोड की बदहाल स्थिति के कारण पैदल मार्च के दौरान नरेश मीणा के पैरों में गंभीर छाले पड़ गए। इसके बावजूद वे पीछे नहीं हटे। करीब साढ़े चार घंटे का सफर तय कर समर्थक उन्हें हाथ ठेले पर बैठाकर रात 9:30 बजे मांगरोल लेकर पहुंचे।

'मैं अकेला निकल रहा हूं, कारवां बढ़ता जा रहा है'

नरेश मीणा ने अपनी पदयात्रा शुरू करने से पहले सरकार दो चेतावनी देते हुए कहा कि मैं अकेला निकल रहा हूं, लेकिन कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है।

किसानों को उनका हक दिलाए बिना चैन से नहीं बैठूंगा। रास्ते में जिस तरह लोग पानी पिलाकर और साथ चलकर समर्थन दे रहे हैं, यह आंदोलन अब हर किसान की आवाज बन चुका है।

नरेश मीणा, किसान नेता

ऑफर ठुकराया, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

किसानों को खाद वितरण को लेकर प्रशासन के साथ हुई वार्ता में अटैचमेंट (खाद के साथ अन्य दवाइयां बेचना) हटाने पर तो सहमति बन गई, लेकिन रकबे के अनुसार पर्याप्त खाद देने पर पेंच फंस गया। प्रशासन की ओर से प्रति किसान महज 5-5 कट्टे खाद देने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे नरेश मीणा ने सिरे से खारिज कर दिया।

वार्ता बेनतीजा रहने पर मीणा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और अनशन जारी रखते हुए जयपुर कूच का ऐलान कर दिया। उनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री से सीधी बात कर समाधान नहीं निकलता, संघर्ष जारी रहेगा।

जानिए आगे का पूरा रूट प्लान

मांगरोल में नुक्कड़ सभा व रात्रि विश्राम: शनिवार रात मांगरोल पहुंचने के बाद नरेश मीणा ने समर्थकों के साथ खाद व अन्य स्थानीय मुद्दों पर नुक्कड़ सभा की और वहीं रात्रि विश्राम किया।

इटावा (कोटा) के लिए रवानगी: रविवार सुबह 10 बजे नरेश मीणा मांगरोल से आगे के सफर के लिए रवाना होंगे। दिनभर पैदल यात्रा के बाद उनका रात्रि विश्राम कोटा जिले के इटावा में रहेगा।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें