Moradabad News: जयपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं, चार बसों में यात्रियों को नहीं मिल पा रही सीटें
{"_id":"6a5bed67da322ba323060f23","slug":"no-direct-bus-service-to-jaipur-passengers-unable-to-get-seats-on-the-four-available-buses-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-950863-2026-07-19","type":"story","status":"publish","tit…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a5bed67da322ba323060f23","slug":"no-direct-bus-service-to-jaipur-passengers-unable-to-get-seats-on-the-four-available-buses-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-950863-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जयपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं, चार बसों में यात्रियों को नहीं मिल पा रही सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जयपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं, चार बसों में यात्रियों को नहीं मिल पा रही सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जयपुर जाने वाले यात्रियों को मुरादाबाद बस अड्डे से रोडवेज की सीधी बस सेवा नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दूसरे डिपो की बसों के भरोसे सफर करना पड़ता है। शाम के समय आने वाली चार बसों में पहले से ही भीड़ रहती है। ऐसे में कई यात्रियों को सीट नहीं मिलती और खड़े होकर सफर करना पड़ता है या निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। इसे देखते हुए अनुबंधित बस मालिकों ने जयपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग उठाई है।
जयपुर के लिए पहली बस शाम 7:45 बजे मुरादाबाद पहुंचती है और 8:15 बजे रवाना होती है। वहीं दूसरी बस रात 8:15 बजे पहुंचकर 8:45 बजे रवाना होती है। तीसरी बस 8:45 बजे पहुंचकर 9:15 बजे और चौथी बस 9:30 बजे रवाना होती है। इन बसों में पहले से ही काफी यात्री सवार होकर आते हैं। इसकी वजह से मुरादाबाद के कुछ यात्रियों के लिए सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। अनुबंधित बस मालिकों ने बताया कि इन बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है या फिर निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। अनुबंधित बस मालिक विक्की चौधरी ने बताया कि जयपुर रूट पर दो बसें चलाने के लिए एआरएम को पत्र दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक परमिट जारी नहीं किया गया है।
00
700 रुपये है साधारण बस का किराया
-मुरादाबाद से जयपुर की दूरी करीब 461 किमी है। मुरादाबाद बस अड्डे से रोडवेज की साधारण बस का किराया 700 रुपये और एसी बस का किराया 966 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
00
वर्जन...
-जयपुर रूट के लिए नए परमिट की प्रक्रिया चल रही है। परमिट मिलते ही पहले चरण में एक नई बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार अन्य बसें भी बढ़ाई जाएंगी।-राजवती, एआरएम मुरादाबाद

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उत्तर भारत में फ्लाइट्स की डायवर्सन में जयपुर एयरपोर्ट का विशिष्ट स्थान

आमेर घाटी: तेज रफ्तार बाइक्स की आमने-सामने की ठोकर, जान पर पड़ी मौत की कुल्फ़

रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन ने नई टीम के साथ सेवा-व्यापक योजना प्रस्तुत की