Live: राजस्थान नगर निकाय के नतीजे, BJP 1530 वार्डों में आगे, कांग्रेस ने 965 पर मारी बाजी
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान नगर निकाय के नतीजे, BJP 1530 वार्डों में आगे, कांग्रेस ने 965 पर मारी बाजी Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं.…

सौजन्य से:- ABP News
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान नगर निकाय के नतीजे, BJP 1530 वार्डों में आगे, कांग्रेस ने 965 पर मारी बाजी
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं. सुबह 8.00 बजे से मतों की गिनती जारी है और दोपहर तक नतीजे साफ होने लगेंगे.
LIVE
Background
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के मतदान दो चरणों में संपन्न हुए उसके जिसके बाद आज (सोमवा, 14 सितंबर) नतीजों की घोषणा की जाएगी. मतगणना की शुरुआत सुबह 8.00 बजे से हो गई है. राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10167 वार्डों के पार्षद पद पर हुए चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. कुल 38889 उम्मीदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 10 नगर निगम के साथ ही, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए थे.
जयपुर में दोबारा मतदान
जयपुर नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे. दरअसल, राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के अंतर्गत आने वाले 'सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय (कमरा नंबर 4), तिला वाला, सांगानेर' स्थित केंद्र पर दोबारा मतदान कराया जाए. आयोग के अनुसार, शनिवार को वोटिंग के दौरान एक घटना हुई, जिसमें 110 ऐसे वोटरों ने पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला, जिनके नाम हटाई गई लिस्ट में शामिल थे. जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट की जांच के बाद, आयोग नतीजे पर पहुंचा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई है.
दूसरे चरण में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को 147 शहरी निकायों में सम्पन्न हुआ था. इस चरण में कुल 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दोनों चरणों को मिलाकर राज्य में कुल 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. दूसरे चरण में 147 नगरीय निकायों में मतदान कराया गया, जिनमें छह नगर निगम, 20 नगरपालिकाएं और 121 नगर परिषदें शामिल थीं। मतदान के लिए कुल 4,774 मतदान केंद्र बनाए गए थे.
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: इटावा 10 भी कांग्रेस का दबदबा
इटावा नगर पालिका के 10 वार्डों में से 6 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. वहीं, बीजेपी के खाते में 3 सीटें आई हैं और एक वार्ड निर्दलीय प्रत्याशी ने जीता है.
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: चिड़ावा में भी कांग्रेस का परचम, BJP को एक भी सीट नहीं
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने सात में से पांच सीटों पर जीत हासिल की. वहीं बाकी दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते. चिड़ावा में बीजेपी का खाता नहीं कुल सका.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


