Live: BJP मार रही बाजी या जीत रही कांग्रेस? जानें सभी नगर निगम के ताजा रिजल्ट
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: BJP मार रही बाजी या जीत रही कांग्रेस? जानें सभी नगर निगम के ताजा रिजल्ट Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी…

सौजन्य से:- abplive.com
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: BJP मार रही बाजी या जीत रही कांग्रेस? जानें सभी नगर निगम के ताजा रिजल्ट
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं, कई वार्डों में निर्दलीयों का भी दबदबा दिख रहा है.
LIVE
Background
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के मतदान दो चरणों में संपन्न हुए उसके जिसके बाद आज (सोमवा, 14 सितंबर) नतीजों की घोषणा की जाएगी. मतगणना की शुरुआत सुबह 8.00 बजे से हो गई है. राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10167 वार्डों के पार्षद पद पर हुए चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. कुल 38889 उम्मीदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 10 नगर निगम के साथ ही, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए थे.
जयपुर में दोबारा मतदान
जयपुर नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे. दरअसल, राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि वार्ड 62 के भाग संख्या 23 के अंतर्गत आने वाले 'सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय (कमरा नंबर 4), तिला वाला, सांगानेर' स्थित केंद्र पर दोबारा मतदान कराया जाए. आयोग के अनुसार, शनिवार को वोटिंग के दौरान एक घटना हुई, जिसमें 110 ऐसे वोटरों ने पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला, जिनके नाम हटाई गई लिस्ट में शामिल थे. जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट की जांच के बाद, आयोग नतीजे पर पहुंचा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई है.
दूसरे चरण में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को 147 शहरी निकायों में सम्पन्न हुआ था. इस चरण में कुल 70.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दोनों चरणों को मिलाकर राज्य में कुल 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. दूसरे चरण में 147 नगरीय निकायों में मतदान कराया गया, जिनमें छह नगर निगम, 20 नगरपालिकाएं और 121 नगर परिषदें शामिल थीं। मतदान के लिए कुल 4,774 मतदान केंद्र बनाए गए थे.
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: सभी नगर निगम के क्या हैं ताजा नतीजे?
सभी 10 नगर निगमों के ताज़ा रिजल्ट
जयपुर नगर निगम: भाजपा 68, कांग्रेस 48 और अन्य 14 वार्ड जीते (कुल 130 घोषित)
जोधपुर नगर निगम: भाजपा 44, कांग्रेस 44 और अन्य 11 वार्ड जीते (कुल 99 घोषित)
कोटा नगर निगम: भाजपा 47, कांग्रेस 29 और अन्य 2 वार्ड जीते (कुल 78 घोषित)
बीकानेर नगर निगम: कांग्रेस 42, भाजपा 27 और अन्य 11 वार्ड जीते (सभी 80 घोषित)
अजमेर नगर निगम: कांग्रेस 37, भाजपा 32 और अन्य 11 वार्ड जीते (सभी 80 घोषित)
उदयपुर नगर निगम: भाजपा 53, कांग्रेस 23 और अन्य 4 वार्ड जीते (सभी 80 घोषित)
भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा 45, अन्य 15 और कांग्रेस 10 वार्ड जीती (सभी 70 घोषित)
अलवर नगर निगम: भाजपा 28, कांग्रेस 23 और अन्य 14 वार्ड जीते (सभी 65 घोषित)
भरतपुर नगर निगम: अन्य 38, भाजपा 20 और कांग्रेस 7 वार्ड जीती (सभी 65 घोषित)
पाली नगर निगम: कांग्रेस 29, भाजपा 21 और अन्य 15 वार्ड जीते (सभी 65 घोषित)
Rajasthan Nikay Chunav Results Live: वार्ड 35 के चुनाव पर सस्पेंस
डूंगरपुर जिले के वार्ड 35 के चुनाव आंकड़े अलग-अलग आने से सवाल उठने लगे हैं. अब प्रशासन की सफाई का इंतजार किया जा रहा है. एक दस्तावेज में कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के नाम के सामने 1-1 वोट दर्ज दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी ओर सामने आई अंतिम टैली में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव कंसारा को 316 वोट और बीजेपी प्रत्याशी चेतनलाल श्रीमाल को 226 वोट मिले बताए गए हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


