होमक्राइमकोटा की अरुंधति ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता: फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया, बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी - Kota News
क्राइम

कोटा की अरुंधति ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता: फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया, बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Arundhati Chaudhary Commonwealth Boxing Final | Kota Boxer History LIVEकोटा की अरुंधति ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता:फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया, बॉक्सिंग में गोल…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 अगस्त 2026 को 05:16 pm बजे
कोटा की अरुंधति ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता:  फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया, बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Arundhati Chaudhary Commonwealth Boxing Final | Kota Boxer History

LIVEकोटा की अरुंधति ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता:फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया, बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी

- कॉपी लिंक

कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026 में कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने बॉक्सिंग के 70 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मैडल जीत लिया है। अरुंधति ने शानदार खेल दिखाते हुए तीनों राउंड में इंग्लैंड की खिलाड़ी को हराया। अरुंधती कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली राजस्थान की पहली खिलाड़ी हैं।

अरुंधति की जीत के बाद चाचा दिनेश चौधरी, बड़ी बहन और छोटे भाई सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। सेमीफाइनल में अरुंधति ने वेल्स की अनुभवी बॉक्सर और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की गोल्ड मेडलिस्ट रोसी एकेल्स को हराकर भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अरुंधति ने गोल्ड जीत लिया है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में अरुंधति ने न्यूजीलैंड की बॉक्सर मॉर्गन एंडरसन को 3-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। लगातार 2 शानदार जीत के दम पर फाइनल का टिकट हासिल किया था।

जीत के बाद कोटा में परिवार के फोटो

बास्केटबॉल की कप्तान से मुक्केबाजी की रिंग तक

पिता सुरेश चौधरी ने बताया- अरुंधति बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। स्पोर्ट्स में बेहद रुचि रखती थी। अरुंधति स्प्रिंग डेल स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ती थी। उस समय बास्केटबॉल टीम की कैप्टन थी। उनकी कप्तानी में स्कूल की टीम ने जिला और राज्य स्तरीय स्कूली गेम्स में टीम ने हिस्सा लिया। जब उसने व्यक्तिगत खेल चुनने की इच्छा जताई, मेरी सलाह पर उसने बॉक्सिंग को चुना। मुझसे कहा- बॉक्सिंग का कोच ला दो। उस समय कोटा में बॉक्सिंग का कोई माहौल या कोच नहीं था।

नहीं मिला कोच, यू-ट्यूब बना सहारा

कोटा, जयपुर और भोपाल तक कोच की तलाश करने के बाद भी जब कोई बॉक्सिंग कोच नहीं मिला, तो स्थानीय ताइक्वांडो कोच अशोक गौतम से संपर्क किया। कोच साहब ने भी हार नहीं मानी और यू-ट्यूब पर बॉक्सिंग की तकनीकें देख-देखकर अरुंधति को ट्रेनिंग देना शुरू किया।

2017 में रोहतक में हुए पहले नेशनल टूर्नामेंट में अरुंधति ने हरियाणा की कड़क बॉक्सर को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर दिया, जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने उसे यूक्रेन ट्रेनिंग के लिए चुना।

पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉक से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

अरुंधति के चाचा दिनेश चौधरी ने कहा- मैं इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हमारी बेटी सभी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। उसने न केवल हमारे परिवार का, बल्कि पूरे शहर, प्रदेश और देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया है।

- कॉपी लिंक

अरुंधति की बड़ी बहन ने कहा- अरुंधती की जीत से पूरा परिवार बेहद खुश है। मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरी बहन की जीत के लिए दुआ की थी। आज उन्हीं की दुआओं और अरुंधति की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि वह गोल्ड मेडल जीत पाई है।

- कॉपी लिंक

अरुंधती की जीत के बाद कोटा में घर पर परिवार सदस्यों ने एक दूसरे मिठाई खिलाई।

- कॉपी लिंक

अरुंधती के गोल्ड मेडल जीतते ही कोटा में टीवी पर मुकाबला देख रहा परिवार खुशी से झूम उठा। एक-दूसरे को बधाई देने लगे।

- कॉपी लिंक

अरुंधति ने फाइनल मुकाबले में गोल्ड जीत लिया है। लगातार तीनों राउंड अपने नाम किया। टीवी के सामने बैठा पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

- कॉपी लिंक

अरुंधति चौधरी के फाइनल मुकाबले का इंतजार पूरे परिवार को है। घर में बड़ी बहन, भाई, चाचा और परिवार के अन्य सदस्य टीवी के सामने बैठकर मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी की निगाहें स्क्रीन पर टिकी हैं। हर कोई अरुंधति की जीत के लिए दुआ कर रहा है। परिवार ने विश्वास जताया कि अरुंधति शानदार प्रदर्शन कर देश और कोटा का नाम रोशन करेगी।

- कॉपी लिंक

अरुंधति के चाचा ने कहा- कुछ ही देर में बॉक्सिंग मुकाबला शुरू होने वाला है। हम सब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस बार अरुंधति गोल्ड मेडल ही जीते। थोड़ी घबराहट जरूर है, क्योंकि बीच में अरुंधति की तबीयत थोड़ी खराब हो गई थी, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि अरुंधति इस बार देश के लिए गोल्ड ही लेकर आएंगी।

- कॉपी लिंक

अरुंधति की फाइट शुरू होने से पहले चाचा, बड़ी बहन और छोटे भाई सहित पूरे परिवार ने मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर जीत के लिए प्रार्थना की।

- कॉपी लिंक

कॉमनवेल्थ गेम्स में कोटा की अरुंधति चौधरी और इंग्लैंड की महिला बॉक्सर चैंटेल रीड के बीच फाइनल मुकाबला आज रात 9:30 बजे शुरू होगा। अरुंधति के कोच अशोक गौतम ने बताया - अरुंधति शुरू से ही आक्रामक खेलती है। पूरे टूर्नामेंट में उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आज भी अपना बेस्ट देकर वह भारत के लिए गोल्ड मेडल जरूर जीतेगी। अरुंधति शुरू से ही कड़ी मेहनत (हार्डवर्क) कर रही है। पिछले 10 महीनों में 6 पदक जीते हैं, जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

पिता सुरेश ने कहा- रिंग में बॉक्सिंग के दौरान अरुंधति की दोनों कलाइयों में गंभीर चोट आई, जिसके बाद दोनों हाथों में प्लेट्स लगवानी पड़ी और एड़ी में भी फ्रैक्चर हो गया था। पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान अरुंधति की मां आईसीयू में थीं। मां की चिंता और मानसिक तनाव के बीच अरुंधति ने मैच खेला। पिता बताते हैं कि पिछले तीन सालों से अरुंधति की मां बेडरेस्ट पर हैं और स्पोर्ट्स पॉलिटिक्स के कारण भी अरुंधति के करियर में कुछ साल रुकावट आई, लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी।

- गहलोत बोले- कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता लक्ष्मण रेखा पार न करें: चौथी, पांचवीं और छठी बार सीएम मैं बनूं, ये हाईकमान तय करेगा; नारे मत लगाया करो

- जयपुर के रेलवे टीसी ने कॉमनवेल्थ में जीता मेडल: आखिरी थ्रो में बदला नतीजा; बोले- ऑपरेशन के कारण ओलिंपिक में नहीं कर पाया था क्वालिफाई

- घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या,खून से लथपथ शव मिले: गले पर धारदार हथियार से किए वार, नकदी-सोने के गहने गायब

- CJI बोले- आपसी समझौते से विवाद सुलझाना हमारी सभ्यता: मध्यस्थता वेदों और इतिहास में मौजूद, गांधीजी ने समझौते को सबसे अच्छा अनुभव बताया था

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें