दोस्तों की साजिश: राजस्थान के कोटा में युवक की हत्या को हादसा बनाने का खुलासा
राजस्थान के कोटा में एक युवक की हत्या को हादसा बनाने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोस्तों द्वारा रची गई इस साजिश के बारे में बताया है। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या की साजिश उसके दोस्तों ने ही रची थी, जो उसके साथ एक लड़की से बातचीत को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के कारण थी।

सौजन्य से:- Navbharat Times
दोस्त ने किया दुश्मनी वाला काम, लड़की के चक्कर में कोटा में रच दी डैम से धक्का देने वाली साजिश
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
राजस्थान के कोटा शहर में एक युवक की हत्या को हादसा बनाने कोे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस 'ब्लाइंड मर्डर' की गुत्थी को सुल लिया है। युवक की हत्या की साजिश दोस्तों ने ही रची थी।
परिजनों ने हत्या की जताया शक,दर्ज करवाया केस
डीएसपी मनीष शर्मा के अनुसार, पूरी वारदात के पीछे एक लड़की से बातचीत को लेकर चल रही पुरानी रंजिश थी। 8 जुलाई की सुबह प्रिंस अपने छह दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की काफी तलाश के बाद अगले दिन 9 जुलाई की सुबह आलनिया डेम में प्रिंस का शव तैरता हुआ मिला। शव के सिर, गर्दन और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था।सुनियोजित तरीके से दिया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों से सामने आया कि आरोपियों ने प्रिंस को सबक सिखाने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची थी। वे प्रिंस को आलनिया डेम पर लेकर गए, जहां पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद अधमरी हालत में उसे डेम के गहरे पानी में धक्का दे दिया गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।पांच नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले के मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है। वहीं वारदात में शामिल पांच अन्य आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 20 फीट गहरे गड्ढे में अचानक ढही मिट्टी: 2 मजदूर दबे, सीवरेज लाइन का डाल रहे थे चेंबर - Jaipur News

सांचौर में पुलिस जवान हरीश राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि: सड़क हादसे में हुआ था निधन, उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद - Sanchore News

अलीगढ़ में मिलीं कोटा से भागी तीन किशोरियां, परिवार की डांट से उठाया था कदम - 3 missing kota girls found at aligarh railway station


