राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की तकनीकी खामियां तुरंत दूर करें: गडगरी
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की तकनीकी खामियां तुरंत दूर करें: गडगरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ते सड़क हादसों और गुणवत्ता संबंधी सवालों के बीच राजस्थान म…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की तकनीकी खामियां तुरंत दूर करें: गडगरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ते सड़क हादसों और गुणवत्ता संबंधी सवालों के बीच राजस्थान में एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर तकनीकी खामियों को तुरंत दूर किया जाए और अवैध ढाबों को हटाने के सख्त आदेश दिए।
- गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण जयपुर/अलवर, एजेंसी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राजस्थान में एक्सप्रेसवे का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण और समीक्षा बैठक
गडकरी ने करीब एक घंटे तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर वह खासे गंभीर नजर आए। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिक गति पर नजर रखने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करके उन्हें ठीक करने और सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने पर विचार किया गया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर जहां भी तकनीकी खामियां हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए।
अतिक्रमण और अवैध ढाबों को लेकर दिखे सख्त
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे के किनारे बने सभी अवैध ढाबों को हटाया जाए और जहां कहीं भी अतक्रिमण है, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता बूथ को मजबूत कर चलाएं अभियान: जयपुर शहर की बैठक में विधायक गोपाल शर्मा बोले- लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी - Jaipur News

राजस्थान में निकाय, पंचायत चुनाव 15 नवंबर तक पूरे होंगे

राजस्थान हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, 15 नवंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव होंगे


