होम›शिक्षा-करियर›राजस्थान: आदिवासी इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी सीजेपी, बुनियादी सुविधाओं की तैयार होगी रिपोर्ट
शिक्षा-करियर

राजस्थान: आदिवासी इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी सीजेपी, बुनियादी सुविधाओं की तैयार होगी रिपोर्ट

राजस्थान: आदिवासी इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी सीजेपी, बुनियादी सुविधाओं की तैयार होगी रिपोर्ट कॉकरोच जनता पार्टी राजस्थान में ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करेगी। पार्टी की टीमें आदिवासी बहुल क्षेत्रों क…

Amar Ujala के अनुसार17 सितंबर 2026 को 04:05 pm बजे
राजस्थान: आदिवासी इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी सीजेपी, बुनियादी सुविधाओं की तैयार होगी रिपोर्ट

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान: आदिवासी इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी सीजेपी, बुनियादी सुविधाओं की तैयार होगी रिपोर्ट

कॉकरोच जनता पार्टी राजस्थान में ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करेगी। पार्टी की टीमें आदिवासी बहुल क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों का दौरा कर बुनियादी सुविधाओं की कमियां चिह्नित करेंगी, रिपोर्ट तैयार करेंगी और संबंधित अधिकारियों के सामने मुद्दे उठाएंगी।

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को राजस्थान में अपने ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की। इसके तहत पार्टी की टीमें आदिवासी बहुल इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगी और वहां बुनियादी ढांचे व अन्य सुविधाओं की कमियों का जायजा लेंगी।

राजस्थान सरकार की बात मानते हुए हमारी टीम ने यह निर्णय लिया है कि आने वाले समय में हम लोग राजस्थान के तमाम आदिवासी स्कूल और कॉलेज में “आशीर्वाद का दिया” जलायेंगे।

विज्ञापन

हमें उम्मीद है कि इन “दीयों” के बहाने ही सही, राजस्थान सरकार इन स्कूलों की सुधबुध ज़रूर लेगी।… pic.twitter.com/1lNLPRzPkY— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) September 17, 2026

सीजेपी ने एक बयान में बताया कि अभियान के तहत पार्टी की टीमें उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा, सिरोही और बारां-अंता सहित आदिवासी बहुल क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

पार्टी के मुताबिक, टीमें स्कूलों की स्थिति का ब्योरा तैयार करेंगी, कमियों की पहचान करेंगी और इन मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएंगी।

पढे़ं: कोटा नगर निगम में भाजपा को बहुमत, अब किसके सिर सजेगा मेयर का ताज? इन नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल

सीजेपी ने बताया कि यह पहल उसके ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 15 अगस्त को सरकारी स्कूलों का नागरिकों के नेतृत्व में ऑडिट करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। पार्टी ने कहा कि वह स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राजस्थान सरकार की ओर से की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर भी नजर रखेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें