नर्सिंग भर्ती को लेकर जयपुर में आंदोलन तेज, जयपुरिया अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़े संविदा नर्सिंगकर्मी
नर्सिंग भर्ती को लेकर जयपुर में आंदोलन तेज, जयपुरिया अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़े संविदा नर्सिंगकर्मी जयपुर में नर्सिंग भर्ती में मेरिट के साथ बोनस अंक की मांग को लेकर तीन संविदा नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर चढ़ गए. P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
नर्सिंग भर्ती को लेकर जयपुर में आंदोलन तेज, जयपुरिया अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़े संविदा नर्सिंगकर्मी
जयपुर में नर्सिंग भर्ती में मेरिट के साथ बोनस अंक की मांग को लेकर तीन संविदा नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर चढ़ गए.
Published : August 7, 2026 at 9:33 AM IST
|Updated : August 7, 2026 at 9:46 AM IST
जयपुर : राजस्थान में आगामी नर्सिंग भर्ती को लेकर संविदा नर्सिंगकर्मियों का आंदोलन शुक्रवार को तेज हो गया. राजधानी जयपुर के जयपुरिया अस्पताल स्थित पानी की टंकी पर तीन संविदा नर्सिंगकर्मी चढ़ गए. टंकी पर चढ़ने वालों में बिमल शर्मा, रॉबिन शर्मा और आशा मीणा शामिल हैं. आंदोलनकारियों ने सरकार से आगामी नर्सिंग भर्ती में मेरिट प्लस बोनस (10, 20 और 30 प्रतिशत बोनस अंक) के आधार पर कराने की मांग करते हुए कहा कि अब उनकी लड़ाई आर-पार की है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से संविदा सेवाओं का उचित मूल्यांकन करते हुए भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक का प्रावधान करने की मांग की. उनका कहना है कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत संविदा नर्सिंगकर्मियों को नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ मिलना चाहिए. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा. टंकी पर चढ़े नर्सिंगकर्मियों ने प्रदेशभर के संविदा नर्सिंग स्टाफ से जयपुर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है. उनका कहना है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी.
इसे भी पढे़ं: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र आंदोलन तेज, पुलिस ने 12 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
बीते करीब दो सालों से सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार वार्ता करने के बाद भी कोई ठोस फैसला नहीं लेने से आहट संविधान नर्सिंग करने में अब टंकी पर चढ़कर अपनी मांग उठाई है. नर्सिंगकर्मी बिमल शर्मा और रॉबिन शर्मा ने बताया कि पिछली 2016, 2018 और 2023 की भर्तियों की तर्ज पर इस बार भी अनुभव आधारित बोनस अंक दिए जाएं, ताकि वर्षों से सरकारी अस्पतालों में सेवा दे रहे संविदा नर्सिंगकर्मियों को न्याय मिल सके.
उन्होंने कहा कि जिन नर्सिंग कर्मियों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर अस्पतालों में सेवाएं दीं और लंबे समय तक अल्प वेतन पर कार्य किया. यदि भर्ती केवल लिखित परीक्षा के आधार पर हुई तो वर्षों का अनुभव रखने वाले हजारों संविदा नर्सिंगकर्मी पीछे रह जाएंगे. उनका कहना है कि सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है.
इसे भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव की मांग : जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, दिल्ली लाठीचार्ज का भी विरोध
नर्सिंगकर्मियों ने राज्य सरकार से लगभग 13 हजार 500 नर्सिंग ऑफिसर और 6 हजार 500 एएनएम पदों पर नई भर्ती की विज्ञप्ति जल्द जारी करने की मांग की है. साथ ही भर्ती प्रक्रिया में अनुभव के आधार पर बोनस अंक शामिल करने पर जोर दिया है. आंदोलनकारियों का कहना है कि वर्षों तक स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले कर्मियों को अनुभव का लाभ मिलना ही चाहिए.
इसे भी पढे़ं: जयपुर में 40 घंटे बाद छात्र नेताओं को टंकी से उतारा गया, मांग पूरी न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-अजमेर हाईवे पर हाईवे भरे पानी का कहर: ड्राइवर ने कंट्रोल खोया, स्कॉर्पियो पलटकर 2 की मौत

मानसून सत्र से पहले सीएम भजनलाल केंद्रीय गृह और खेल मंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे, जानिए क्या हुई चर्चा

जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 संविदा नर्सिंगकर्मी: भर्ती में मेरिट और बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग; आंदोलन की चेतावनी - Jaipur News


