अजमेर की गौरवी सिंह ने कोलंबो में रोल बॉल में जीता गोल्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत, बोले-बेटियां देश का मान बढ़ा रही हैं
अजमेर की गौरवी सिंह ने कोलंबो में रोल बॉल में जीता गोल्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत, बोले-बेटियां देश का मान बढ़ा रही हैं मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- अजमेर सहित समूचे राजस्थान के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है. Publish…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर की गौरवी सिंह ने कोलंबो में रोल बॉल में जीता गोल्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत, बोले-बेटियां देश का मान बढ़ा रही हैं
मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा- अजमेर सहित समूचे राजस्थान के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है.
Published : October 2, 2026 at 8:48 PM IST
अजमेर: जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी गौरवी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरवी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ स्थित अपने आवास कार्यालय पर गौरवी सिंह का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया.
केंद्रीय मंत्री ने पहनाई माला और शॉल, खिलाई मिठाई: अजमेर के भगवानगंज निवासी गौरवी सिंह जब अपने परिजनों के साथ केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के किशनगढ़ कार्यालय पहुंचीं, तो वहां ढोल-नगाड़ों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया गया. केंद्रीय राज्य मंत्री ने होनहार खिलाड़ी को शॉल ओढ़ाकर, साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने गौरवी को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके माता-पिता के त्याग व संघर्ष की सराहना की.
बेटियों की बढ़ती भागीदारी देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि गौरवी सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराया है. अजमेर सहित समूचे राजस्थान के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है. खेल के मैदान में बेटियों का यह स्वर्णिम प्रदर्शन क्षेत्र की अन्य संघर्षशील बालिकाओं और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ा रही हैं, जो सशक्त और समर्थ भारत की पहचान है.
'लक्ष्य देश के लिए और अधिक पदक जीतना': स्वर्ण पदक विजेता गौरवी सिंह ने कहा- श्रीलंका के कोलंबो में जब राष्ट्रगान बजा और गोल्ड मेडल मिला, तो 'वह पल मेरे जीवन का सबसे भावुक और गर्व भरा क्षण था. यह पदक मेरे माता-पिता के विश्वास, कोच के मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास का परिणाम है. केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा मिले स्नेह और आशीर्वाद से मेरा मनोबल और बढ़ा है. मेरा अगला लक्ष्य आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए और अधिक पदक जीतना है'. इस अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गौरवी के परिवारजन उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में गौरवी की इस उपलब्धि को पूरे अजमेर संसदीय क्षेत्र का गौरव बताया.
इसे भी पढ़ें- अरुंधति ने रचा इतिहास: बनी कॉमनवेल्थ में राजस्थान की पहली गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर, कोटा में जश्न का माहौल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

हिंडौन सिटी में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: छात्र वर्ग में बीकानेर ने कोटा को, छात्रा वर्ग में उदयपुर ने चूरू को हराया - hindaun News

CBN Rajasthan holds anti-drug awareness drives on Gandhi Jayanti

Boys and girls teams from Rajasthan to participate at 45th Sub-Junior National Ball Badminton Championship


