जोधपुर में शर्मनाक हरकत: ब्यूटी पार्लर के मसाज रूम में महिला का बन रहा था आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर में शर्मनाक हरकत: ब्यूटी पार्लर के मसाज रूम में महिला का बन रहा था आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक सैलून में मसाज के दौरान महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला स…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में शर्मनाक हरकत: ब्यूटी पार्लर के मसाज रूम में महिला का बन रहा था आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक सैलून में मसाज के दौरान महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है.
Published : October 8, 2026 at 7:09 PM IST
जोधपुर: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के एक सैलून में महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि आरोपी देवेंद्र उर्फ देवाराम को फिलहाल शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गया है और उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है. महिला की रिपोर्ट के आधार पर महिला अपराध से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, और इसके तहत आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.
मसाज पर डिस्काउंट का झांसा: प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शोभावतों की ढाणी में स्थित एक सैलून में जाने वाली महिला को वहां की संचालिका ने बुधवार को बताया कि आज पार्लर पर एक ऑफर चल रहा है. इस ऑफर के तहत बॉडी ब्लीच और बॉडी मसाज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि संचालिका के बार-बार कहने पर वह इसके लिए तैयार हो गई. उसने अपने कपड़े उतारे और गाउन पहन लिया, जिसके बाद संचालिका ने मसाज शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें- नहाती हुई विदेशी महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना वायरल करने वाले MP के 3 आरोपी गिरफ्तार
महिला ने रिपोर्ट में बताया कि मसाज के दौरान अचानक उसकी नजर एसी पर पड़ी, जहां मोबाइल से कोई उसका वीडियो बना रहा था. इस पर वह तुरंत उठी और झपट्टा मारकर फोन छीन लिया. वीडियो बनाने वाले आरोपी देवेंद्र को भी पकड़ लिया गया. उसने दावा किया कि वीडियो डिलीट कर दिया गया है, लेकिन मोबाइल के रीसायकल बिन में वीडियो मौजूद थे. महिला ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि आरोपी के मोबाइल में कई अन्य महिलाओं के भी आपत्तिजनक वीडियो थे.
संचालिका की भूमिका की भी जांच: थानाधिकारी ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे इस घटना की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद सैलून को बंद करवा दिया गया. इस पूरे मामले में सैलून की संचालिका की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि आरोपी उसके इशारे पर काम कर रहा था या नहीं, और यह खेल कितने समय से चल रहा था. आरोपी से पूछताछ और फोन की फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फोन में कई अन्य महिलाओं के वीडियो थे: पीड़िता ने बताया कि पार्लर संचालिका ने जब सर्विस शुरू की, तो मुझे काफी असहज लगा. वह बार-बार मेरे कपड़े हटा रही थी. जब मैंने मना किया और अचानक मोबाइल पर नजर पड़ी, तो मैंने उठकर उसे पकड़ा. उस समय संचालिका ने कहा कि हम कोई वीडियो नहीं बना रहे हैं, लेकिन फोन में कई अन्य महिलाओं के वीडियो थे, जो काफी आपत्तिजनक थे. आज ही दो अन्य महिलाओं ने मुझसे संपर्क किया है कि उनके भी वीडियो हो सकते हैं और उन्होंने पुलिस के पास जाने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें- जिम के हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किए युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो, पत्नी को भी नहीं छोड़ा, ट्रेनर पति पर मामला दर्ज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साधु की हत्या कर चुपके से दी समाधि, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने खोदकर निकाला शव - churu sadhu murder body exhumed after secret burial

CJP का दावा- हिरासत में लिए गए दीपक बलियान; पुलिस बोली- आरोपों में कोई सच्चाई नहीं - cjp claims deepak balian detained ahead of october 10 delhi protest

CJP सह-प्रभारी दीपक बालियान को पुलिस ने हिरासत में लिया: CJP का दावा- दीपक के भाई के साथ पुलिस ने मारपीट की, आशुतोष रांका ने राजस्थान पुलिस पर उठाए सवाल - Jaipur News


