होमक्राइमजयपुर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक ट्रैफिक डायवर्ट, परकोटे में एंट्री बैन, देखें पूरी रूट गाइड
क्राइम

जयपुर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक ट्रैफिक डायवर्ट, परकोटे में एंट्री बैन, देखें पूरी रूट गाइड

जयपुर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक ट्रैफिक डायवर्ट, परकोटे में एंट्री बैन, देखें पूरी रूट गाइड जयपुर में आज अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा यात्रा निकलेगी. इसके चलते ट्रैफिक डायवर्ट…

ETV Bharat के अनुसार9 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
जयपुर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक ट्रैफिक डायवर्ट, परकोटे में एंट्री बैन, देखें पूरी रूट गाइड

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक ट्रैफिक डायवर्ट, परकोटे में एंट्री बैन, देखें पूरी रूट गाइड

जयपुर में आज अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा यात्रा निकलेगी. इसके चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा.

Published : August 9, 2026 at 7:27 AM IST

जयपुर : राजधानी जयपुर में रविवार को देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होने जा रहा है. रविवार सुबह 9:00 बजे से शुरू होने वाली यह यात्रा रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने से रवाना होगी और सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी, जहां यह एक विशाल आमसभा में बदल जाएगी.

भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार 9 अगस्त को जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी. तिरंगा यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जे पी नड्डा, प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे. तिरंगा यात्रा शामिल होने के लिए जेपी नड्डा जयपुर पहुंच गए है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका स्वागत किया. तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे.

इसे भी पढ़ें: हर घर तिरंगा अभियान 2026 : कल अल्बर्ट हॉल से शुरू होगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे नेतृत्व

इस बड़े आयोजन को देखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल के अनुसार, यात्रा के दौरान शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. परकोटा (Walled City) क्षेत्र में मालवाहक वाहनों, सिटी बसों और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा, हालांकि एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को बिना किसी रुकावट के निकलने की छूट दी गई है.

परकोटे में इन वाहनों की एंट्री रहेगी बंद : तिरंगा यात्रा को देखते हुए रामगढ़ मोड़, गलता गेट, घाटगेट, सांगानेरी गेट, न्यूगेट, अजमेरी गेट और संजय सर्किल से परकोटा क्षेत्र में सिटी व मिनी बसों के साथ-साथ ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा, जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार और चांदपोल बाजार जैसे मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.

यात्रा से पहले सामान्य ट्रैफिक का डायवर्जन :-

- तिरंगा यात्रा के दौरान आरोग्य पथ तिराहा से अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को आरोग्य पथ तिराहा से डायवर्ट कर सूचना केन्द्र की तरफ संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर त्रिमूर्ति सर्किल से नारायण सिंह तिराहा, गोविन्द मार्ग पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

- रामनिवास बाग गेट (एम.जी.डी. स्कूल के सामने) से अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को टोंक रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

- रामनिवास बाग गेट न्यूगेट से अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को रामनिवास बाग चौराहा से यादगार तिराहा, सांगानेरी गेट की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर त्रिपोलिया टी. पॉईन्ट से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो पर संचालित किया जायेगा।

- रामनिवास बाग गेट म्यूजियम रोड से अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मागों पर संचालित किया जायेगा।

- भूमिगत पार्किंग गेट से पार्किंग में पार्क हाने वाले वाहनों के अलावा किसी भी प्रकार का ट्रैफिक रामनिवास बाग में नही जा सकेंगा।

इसे भी पढ़ें: शौर्य का सम्मान: झुंझुनूं में 500 फीट तिरंगे के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा आरम्भ होने पर ट्रैफिक व्यवस्थाएं:-

- तिरंगा यात्रा के रामनिवास बाग चौराहा पर पहुंचने से पूर्व यादगार तिराहा से रामनिवास बाग चौराहा, टी.पी. नगर, दिल्ली रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को यादगार तिराहा से डायवर्ट कर टोंक रोड, नारायण सिंह तिराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, गोविन्द मार्ग की तरफ संचालित किया जायेगा।

- टोंक रोड से यादगार तिराहा आकर रामनिवास बाग चौराहा की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को जी.टी.सी. मॉल के सामने डायवर्ट कर वापस टोक रोड पर संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर अशोका टी. पॉईन्ट से अशोका मार्ग पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

- त्रिपोलिया टी. पॉइंट से न्यू गेट चौराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को त्रिपोलिया टी. पॉईन्ट से डायवर्ट कर छोटी चौपड और बड़ी चौपड की तरफ संचालित किया जायेगा।

- घाटगेट चौराहा की तरफ से रामनिवास बाग चौराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को मिनर्वा चौराहा से एमडी रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा। सामान्य यातायात को अत्यधिक दबाव होने पर गुरुद्वारा मोड से गोविन्द मार्ग पर आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

- एमडी रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने धर्मसिंह सर्किल से एमडी रोड पर आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर गोविन्द मार्ग पर संचालित किया जायेगा।

- तिरंगा यात्रा के सांगानेरी गेट पर पहुंचने से पूर्व बडी चौपड से सांगानेरी गेट की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को बडी चौपड से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो पर संचालित किया जायेगा।

- रामगंज चौपड से बडी चौपड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को रामगंज चौपड से डायवर्ट कर समानान्तर मागों पर संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर गलता गेट चौराहा से दिल्ली रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

- आमेर, जलमहल की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात को सुभाष चौक, चार दरवाजा, घोडा निकास रोड, रामगंज चौपड होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेंगे। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर रामगढ़ मोड से धोबीघाट की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

- बान्दरवाल गेट से आगे किसी भी प्रकार के वाहनों को नही आने दिया जायेगा। बान्दरवाल गेट से जलेबी चौक की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नही आ सकेगा।

- गणगौरी बाजार से सार्दुल सिंह की नाल, नगर परिषद की मोरी, जलेबी चौक, बान्दरवाल गेट की तरफ संचालित किया जायेगा।

- छोटी चौपड से बड़ी चौपड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को छोटी चौपड से डायवर्ट कर समानानतर मागों से संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर संजय सर्किल से चांदपोल बाजार में आने वाले सामान्य यातायात को संजय सर्किल से संसार चन्द्र रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

- ब्रह्मपुरी बस स्टैण्ड से चौगान चौराहा होकर छोटी चौपड आने वाला सामान्य यातायात को ब्रह्मपुरी बस स्टैण्ड से माउन्ट रोड की तरफ और चौगान चौराहा से 12 भाईयो के चौराहा की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

- परकोटा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के दौरान सभी प्रकार के मालमाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

- रामगढ़ मोड, गलता गेट, घाटगेट, सांगानेरी गेट, न्यूगेट, अजमेरी गेट, संजय सर्किल से सिटी/मिनी बसे और ई-रिक्शों का प्रवेश परकोटा क्षेत्र में निषेध रहेगा।

- तिरंगा यात्रा के दौरान परकोटे के निवासियों और दुकानदारो के वाहनो की पार्किंग रामनिवास बाग स्थित जेडीए पार्किंग, चौगान स्टेडियम, रामलीला मैदान, आतिश मार्केट और अन्य पार्किंग स्थलों पर पार्क कर सकेंगे।

- जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौडा रास्ता, किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार में मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

- एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन निर्वाध रूप से आवागमन कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:- सांगानेर में सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' को बताया वीरता का प्रतीक

इन जगहों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था :-

- मंत्री, विधायक, अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग मशाला चौक की निर्धारित पार्किंग स्थल पर की जायेगी।

- कार्यक्रम में आने वाले आमजन के वाहनों की पार्किंग जेडीए की भूमिगत पार्किंग में पार्क हो सकेंगे।

- कार्यक्रम में आने वाले आमजन, बच्चों की बसों की पार्किंग रामलीला मैदान के अन्दर पार्क हो सकेगी।

- कार्यक्रम में आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की बसों की पार्किंग महाराजा कॉलेज ग्राउण्ड के अन्दर पार्क हो सकेगी।

बसों का संचालन :-

- सिन्धी कैम्प से आगरा रोड' की तरफ जाने वाली बसे सिन्धी कैम्प से गर्वमेन्ट हॉस्टल चौराहा, चौमू हाउस चौराहा, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शान्तिपथ, टीला नम्बर 7, रोटरी सर्किल से जा सकेगी.

- आगरा रोड की तरफ से सिन्धी कैम्प की तरफ आने वाली बसें रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास, रॉयल्टी तिराहा, केवी 03 तिराहा, ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा बाईपास, टोंक रोड, होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें