होम›क्राइम›स्कूल भैंसों का तबेला बन जाए तो ठीक? राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर अभिजीत दीपके का पलटवार
क्राइम

स्कूल भैंसों का तबेला बन जाए तो ठीक? राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर अभिजीत दीपके का पलटवार

स्कूल भैंसों का तबेला बन जाए तो ठीक? राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर अभिजीत दीपके का पलटवार राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलो…

Hindustan के अनुसार22 अगस्त 2026 को 03:54 pm बजे
स्कूल भैंसों का तबेला बन जाए तो ठीक? राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर अभिजीत दीपके का पलटवार

सौजन्य से:- Hindustan

स्कूल भैंसों का तबेला बन जाए तो ठीक? राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर अभिजीत दीपके का पलटवार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग विद्यालयों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर अभिजीत दीपके ने पलटवार किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों स्कूल ठीक करो अभियान चला रही है। इसके तहत, विभिन्न राज्यों के स्कूलों में जाकर उसकी स्थिति के बारे में बात कर रही और सरकार से ठीक कराने के लिए कह रही। राजस्थान में भी आशुतोष रांका के नेतृत्व में टीम पहुंची, लेकिन उस पर हमला हो गया। ग्रामीणों ने मारपीट करके टीम को भगा दिया। हालांकि, सीजेपी का दावा है कि वह भाजपा के लोग थे। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपील की है कि स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए, जिस पर अब सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके का पलटवार आया है। दीपके ने कहा है कि स्कूल भैंसों का तबेला बन जाए ठीक है?

दरअसल, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर लिखा, ''विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग विद्यालयों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का पवित्र परिसर है। यहां राजनीति नहीं, शिक्षा, संस्कार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान होना चाहिए। अपने निहित स्वार्थ और क्षणिक वाहवाही के लिए विद्यालयों का वातावरण खराब करने के प्रयासों से सभी को सजग रहना चाहिए। मेरी सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमजन से अपील है। ऐसे प्रयासों से बचें और विद्यालयों की गरिमा, शैक्षणिक वातावरण एवं बच्चों के भविष्य की रक्षा में सहयोग करें।'' इस पर अभिजीत दीपके ने जवाब दिया, ''स्कूल भैंसो का तबेला बन जाए ठीक है?''

गांव से सीजेपी टीम को खदेड़ा गया

राजस्थान के एक गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की टीम को ग्रामीणों ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खदेड़ दिया, जिसके बाद झड़प हो गई। सीजेपी ने जयपुर जिले के रामपुरा कंवरपुरा गांव में हुई इस घटना को अपनी 'स्कूल ठीक करो' मुहिम में शामिल टीम पर हमला बताया। पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया लेकिन राजस्थान पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया।

सीजेपी टीम के साथ हुई पिटाई

रांका ने आरोप लगाया कि सीजेपी टीम के सदस्यों की पिटाई की गई, वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और महिला समर्थकों से अभद्रता की गई। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडे आशुतोष (रांका) और सीजेपी के अन्य स्वयंसेवकों के पीछे पड़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि राजस्थान पुलिस इस तरह के हमले कैसे होने दे सकती है। घटना से जुड़े वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को सीजेपी टीम के सदस्यों के साथ तीखी बहस करते, गांव में प्रवेश करने से रोकते और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। कुछ वीडियो में कारों की टूटी हुई खिड़कियां भी नजर आईं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे सीजेपी की टीम की थीं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें