होमक्राइमलाखों की जमापूंजी,दीमक कर गई चट, राजस्थान के किसान ने चोरी के डर से की 'भारी' गलती!
क्राइम

लाखों की जमापूंजी,दीमक कर गई चट, राजस्थान के किसान ने चोरी के डर से की 'भारी' गलती!

Balotra Pachpadra Farmer Mangi Lal Meghwal Five Lakh Cash Eaten By Termites Sbi Denial To Exchange लाखों की जमापूंजी,दीमक कर गई चट, राजस्थान के किसान ने चोरी के डर से की 'भारी' गलती! नवभारतटाइम्स.कॉम• Subscribe राजस्थान…

Navbharat Times के अनुसार9 अगस्त 2026 को 08:15 am बजे
लाखों की जमापूंजी,दीमक कर गई चट, राजस्थान के किसान ने चोरी के डर से की 'भारी' गलती!

सौजन्य से:- Navbharat Times

Balotra Pachpadra Farmer Mangi Lal Meghwal Five Lakh Cash Eaten By Termites Sbi Denial To Exchange

लाखों की जमापूंजी,दीमक कर गई चट, राजस्थान के किसान ने चोरी के डर से की 'भारी' गलती!

नवभारतटाइम्स.कॉम•

Subscribe

राजस्थान के बालोतरा के पचपदरा के किसान को लाखों का नुकसान दीमक की वजह से हुआ। दरअसल यहां किसान ने चोरी होने के डर से पैसे जमीन में गाड़े थे, जिसे दीमक खा गई। अब घटना को जान हर कोई हैरान है।

बाड़मेर/ बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा जिले से किसान से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक किसान को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। मामला जिले के पचपदरा स्थित नेवाई गांव का है। यहां रहने वाले किसान मांगीलाल मेघवाल ने करीब एक साल पहले अपना एक प्लॉट 5 लाख रुपये में बेचा था। वह इस रकम से खेत में कमरा बनवाना चाहता था, लेकिन चोरी होने या बेटों की ओर से पैसे खर्च किए जाने के डर से उसने बिना किसी को बताए पूरी रकम पॉलिथीन में बांधकर खेत में गड्ढा खोदकर दबा दी, जिसे दीमक खा गई।

भूलने की बीमारी ने बिगाड़ा खेल

बताया जा रहा है कि किसाम मांगीलाल को शराब की लत और भूलने की बीमारी भी है। पैसे दबाने के बाद उन्हें हुए नुकसान को इस बात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी मिली है कि पैसे जमीन में गाड़ने के बाद मांगीलाल भूल गया था कि उसने ये पैसे कहां छुपाए थे। इसके बाद उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लगभग एक साल बाद, बारिश के दौरान जब खेत की जुताई और तारबंदी का काम चल रहा था, तब मिट्टी कटने से वह थैली बाहर आ गई।

500-500 रुपये के नोट दीमक खा गई

जब मांगीलाल की पत्नी और बेटे ने कटी-फटी थैली को खोला, तो उनके होश उड़ गए। पॉलिथीन के अंदर रखे 500-500 रुपये के नोटों को दीमक पूरी तरह चाट चुकी थी और पैसे टुकड़ों में तब्दील हो चुके थे।

बैंकों ने भी मोड़ लिया मुंह

मांगीलाल का परिवार सड़े-गले नोटों को बटोरकर पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचा, लेकिन नोटों की बदतर हालत देखते हुए बैंक अधिकारियों ने उन्हें स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन बालोतरा में एसबीआई की मुख्य शाखा भी गए, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। जीवनभर की जमा पूंजी इस तरह बर्बाद होने के बाद अब परिवार के लोग किसान की इस बड़ी भूल को कोस रहे हैं। वहीं सोशळ मीडिया पर इस घटना को जान हर कोई हैरान है।

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें