जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद Jodhpur News In Hindi: जोधपुर में मोबाइल किस्त मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से हमला किया. विरोध में आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद…

सौजन्य से:- ABP News
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
Jodhpur News In Hindi: जोधपुर में मोबाइल किस्त मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से हमला किया. विरोध में आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान के जोधपुर शहर में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. शहर के पाल रीको इलाके में मोबाइल फोन की बकाया किस्त मांगना एक दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि ग्राहकों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल है. घटना के विरोध में आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों ने अपना पूरा मार्केट बंद कर दिया और पुलिस-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मिली जानकारी के अनुसार, पाल रीको इलाके की गली नंबर नौ में स्थित 'रॉयल मोबाइल' नामक दुकान के संचालक गोविंद गहलोत का कुछ युवकों के साथ मोबाइल की किस्त को लेकर विवाद हो गया था. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने गोविंद पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए. लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका सघन उपचार चल रहा है.
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
CCTV में कैद हुई वारदात, तीन संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में
यह पूरी खौफनाक वारदात दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही बोरानाडा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस फिलहाल उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाया जा सके.
व्यापारियों में भारी आक्रोश, सुरक्षा की उठाई मांग
दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष है. घटना के विरोध में रविवार को पाल रीको इलाके के सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरी तरह से बंद रखीं. व्यापारियों का कहना है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं उनके लिए असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पकड़े गए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए.
फिलहाल बोरानाडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विवाद की तह तक जाने के लिए सभी एंगल से जांच कर रही है. व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में पुलिस बल भी तैनात किया गया है.
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार, राजस्थान में शुरू हुआ पुलिस का 'सिंघम' एक्शन

जयपुर राजस्थान पुलिस ने बनाया नया 'जन अभियोग प्रकोष्ठ', शिकायतों के निस्तारण की अब होगी निगरानी, देखिए खास रिपोर्ट

पंचायत-निकाय चुनाव: 16 अगस्त से लग सकती है आचार संहिता, 13 को होगा महापौर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण का लॉटरी से निर्धारण


