राजस्थान: ऐतिहासिक बकानी किला अब पुरातत्व विभाग के नाम दर्ज, संरक्षण और पर्यटन विकास का रास्ता होगा साफ
झालावाड़ के ऐतिहासिक बकानी किले का गढ़ परिसर अब आधिकारिक रूप से पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के नाम दर्ज हो गया है। इस फैसले से लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस ऐतिहासिक किले के संरक्षण, जीर्णोद्धार और क्षेत्र में पर्यटन विक…

सौजन्य से:- Navbharat Times
झालावाड़ के ऐतिहासिक बकानी किले का गढ़ परिसर अब आधिकारिक रूप से पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के नाम दर्ज हो गया है। इस फैसले से लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस ऐतिहासिक किले के संरक्षण, जीर्णोद्धार और क्षेत्र में पर्यटन विकास के कार्यों को गति मिलेगी।
झालावाड़: राजस्थान में झालावाड़ जिले की ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार बकानी किले के संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि हासिल हुई है। लंबे समय से लंबित प्रक्रिया पूरी होने के बाद बकानी किले का गढ़ परिसर अब आधिकारिक रूप से पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के नाम दर्ज हो गया है। इससे किले के संरक्षण, जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
किले के संरक्षण और विकास संबंधी योजनाओं पर होगा कार्य
जानकारी के अनुसार, एसडीओ न्यायालय के आदेश की पालना में राजस्व रिकॉर्ड में संशोधन करते हुए गढ़ परिसर की करीब 0.6070 हेक्टेयर भूमि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के नाम दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पटवारी, भू-अभिलेख निरीक्षक एवं झालावाड़ तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर पूरी की गई। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब विभाग किले के संरक्षण और विकास संबंधी योजनाओं पर प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा।
ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है बकानी किला
बकानी किला हाड़ौती अंचल की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। इतिहासकारों के अनुसार यह किला कोटा रियासत और मराठा काल के संघर्षों का साक्षी रहा है। इसकी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व इसे जिले की महत्वपूर्ण विरासतों में स्थान दिलाते हैं। लंबे समय से संरक्षण के अभाव में किले के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है, जिसे देखते हुए स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और इतिहास प्रेमी लगातार इसके संरक्षण की मांग कर रहे थे।
रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना
अब भूमि पुरातत्व विभाग के नाम दर्ज होने से किले के संरक्षण, मरम्मत, सौंदर्याकरण, प्रकाश व्यवस्था, पर्यटक सुविधाओं के विकास और ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखने के कार्यों का मार्ग प्रशस्त हो गया है। साथ ही भविष्य में यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है।
किले के संरक्षण और विकास कार्य जल्द होंगे शुरू
प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग शीघ्र ही बकानी किले के संरक्षण एवं विकास कार्य शुरू करेगा। इससे यह ऐतिहासिक धरोहर न केवल सुरक्षित रहेगी, बल्कि झालावाड़ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी नई पहचान भी स्थापित करेगी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता बूथ को मजबूत कर चलाएं अभियान: जयपुर शहर की बैठक में विधायक गोपाल शर्मा बोले- लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी - Jaipur News

राजस्थान में निकाय, पंचायत चुनाव 15 नवंबर तक पूरे होंगे

राजस्थान हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, 15 नवंबर तक पंचायत और निकाय चुनाव होंगे


