होम›शिक्षा-करियर›जयपुर में ऑनलाइन डिलीवरी स्टोर में पकड़ी गड़बड़ियां...खाद्य पदार्थों के साथ कीटनाशक तो वेज के साथ रखे थे नॉन-वेज प्रोडक्ट
शिक्षा-करियर

जयपुर में ऑनलाइन डिलीवरी स्टोर में पकड़ी गड़बड़ियां...खाद्य पदार्थों के साथ कीटनाशक तो वेज के साथ रखे थे नॉन-वेज प्रोडक्ट

जयपुर में ऑनलाइन डिलीवरी स्टोर में पकड़ी गड़बड़ियां...खाद्य पदार्थों के साथ कीटनाशक तो वेज के साथ रखे थे नॉन-वेज प्रोडक्ट आमजन को सुरक्षित एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक करने को सही खानपान, स्वस्थ राजस्थान अभियान 3 स…

ETV Bharat के अनुसार3 अक्टूबर 2026 को 04:05 pm बजे
जयपुर में ऑनलाइन डिलीवरी स्टोर में पकड़ी गड़बड़ियां...खाद्य पदार्थों के साथ कीटनाशक तो वेज के साथ रखे थे नॉन-वेज प्रोडक्ट

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में ऑनलाइन डिलीवरी स्टोर में पकड़ी गड़बड़ियां...खाद्य पदार्थों के साथ कीटनाशक तो वेज के साथ रखे थे नॉन-वेज प्रोडक्ट

आमजन को सुरक्षित एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक करने को सही खानपान, स्वस्थ राजस्थान अभियान 3 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है.

Published : October 3, 2026 at 6:36 PM IST

जयपुर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जयपुर के प्रताप नगर स्थित जेप्टो के डार्क स्टोर का निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं पाई. अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि छापे के दौरान मिल्क चिलर में दूध फैला मिला और दुर्गंध आ रही थी. स्टोर की दीवारों में चूहों के छेद थे. कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र में गंदगी के साथ खाद्य एवं गैर-खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली. कीटनाशक स्प्रे की बोतलें भी खाद्य पदार्थों के साथ रखी थीं. शेल्फ की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली. जांच में पैकेज्ड फ्रोजन नॉन-वेज खाद्य पदार्थों को वेज खाद्य पदार्थों के साथ रखे जाने की बात भी सामने आई. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की एक्सपायरी तिथि प्रदर्शित नहीं करने और शॉर्ट एक्सपायरी वाले उत्पादों की आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की भी जानकारी मिली.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान अलग कर रखी करीब 25 किलो अवधिपार खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई. सरसों तेल, मैगी नूडल्स, घी, पीनट नमकीन और हल्दी पाउडर के नमूने जांच के लिए लिए गए. अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधित फर्म को कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें:'शुद्ध आहार मिलावट पर वार': नॉनवेज डिशेज की बिक्री पर रोक, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

सही खानपान, स्वस्थ राजस्थान अभियान: प्रदेश में आमजन को सुरक्षित एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक करने को सही खानपान, स्वस्थ राजस्थान अभियान 3 से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है. अभियान का संदेश ‘सुरक्षित खाएं-स्वस्थ रहें-स्थानीय खाएं-मिलावट को हराए’ है. अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों एवं अन्य संस्थानों के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां होंगी. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि 3 एवं 5 अक्टूबर को स्कूलों में ‘ईट राइट डे’ के तहत स्वस्थ टिफिन, श्रीअन्न, हाथ धोने एवं फूड लेबल की जानकारी, 6 एवं 7 अक्टूबर को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के आसान तरीके बताए जाएंगे. मौके पर नमूनों की जांच होगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें