होम›शिक्षा-करियर›इतिहास रच दिया, शुक्रिया जोधपुर - Jodhpur News
शिक्षा-करियर

इतिहास रच दिया, शुक्रिया जोधपुर - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - History Has Been Created, Thank You Jodhpur इतिहास रच दिया, शुक्रिया जोधपुर - कॉपी लिंक जोधपुर ने इतिहास रच दिया। नगर नगम के 34 साल के इतिहास में िरकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। सुबह…

bhaskar.com के अनुसार12 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
इतिहास रच दिया, शुक्रिया जोधपुर - Jodhpur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- History Has Been Created, Thank You Jodhpur

इतिहास रच दिया, शुक्रिया जोधपुर

- कॉपी लिंक

जोधपुर ने इतिहास रच दिया। नगर नगम के 34 साल के इतिहास में िरकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 71.95% वोटिंग हुई। यह प्रदेश में दूसरा सर्वाधिक है। इससे ज्यादा भरतपुर में 73.68 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जोधपुर नगर निगम के इतिहास में भी अब तक की

अगर पिछले चुनाव की बात करें तो वर्ष 2020 में दो निगम उत्तर और दक्षिण थे। दोनों में औसत 60.70% मतदान हुआ था। उत्तर में 62.64% व दक्षिण में 59.76% वोट पड़े थे। पिछली बार से इस बार 11.95% अधिक वोटिंग हुई है। अब तक नगर निगम में 7 बार चुनाव हुए हैं। वर्ष 2009 में 58.53% और वर्ष 2004 में 49.64% मतदान हुआ था। इस बार 100 वार्डों के 7 लाख 12 हजार 164 मतदाताओं में से 5 लाख 12 हजार 710 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। शुरुआत में मतदान की स्पीड बहुत धीमी थी।

मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का वोटर नजर आए। सुबह 8:30 बजे के बाद रफ्तार कुछ बढ़ी। सुबह 10 बजे तक 19.97% वोटिंग हो गई। इसके बाद रफ्तार बढ़ी। तीन घंटे में दोपहर एक बजे तक 23.54% वोट पड़े और वोटिंग प्रतिशत 43.51 हो गया। दोपहर 3 बजे तक 12.91% वोटिंग हुई। कुल वोटिंग का आंकड़ा 56.42 प्रतिशत पर पहुंचा। दोपहर 3 से मतदान खत्म होने की अवधि शाम 6 बजे तक 15.53% मतदान हुआ। इसी के साथ कुल वोटिंग प्रतिशत 71.95 फीसदी हो गया। इसी के साथ जोधपुर ने वोटिंग के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। निगम के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। भाजपा-कांग्रेस के 200 प्रत्याशियों के अलावा 152 निर्दलीय, आरएलपी के 22, आप के 8 और बसपा के 3 प्रत्याशी हैं। परिणाम 14 सितंबर को आएगा। महापौर का चुनाव 21 सितंबर और उप महापौर का 22 को होगा। जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत 9 सितंबर को 6 नगर पालिकाओं में 86.23% मतदान हुआ था। इनमें पीपाड़ सिटी में 89.59%, तिंवरी में 89.36%, बालेसर में 89.26%, मथानिया में 88.84%, भोपालगढ़ में 87.39% और बिलाड़ा में 77.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

भाजपा अपने प्रत्याशियों के साथ 3-4 निर्दलीयों को भी ले गई, 3 जगह रखे गए

मतदान खत्म होने के बाद भाजपा अपने 100 प्रत्याशियों के साथ 3-4 निर्दलीयों को भी बाड़ेबंदी में ले गई। देर रात को बसों से सभी प्रत्याशियों को बालोतरा के नाकोड़ा स्थित रिसोर्ट, खींवसर और कुंभलगढ़ के लिए रवाना किया गया। भाजपा ने कांग्रेस के 7-8 बागी निर्दलीयों से भी संपर्क किया। हालांकि उन्होंने परिणाम आने तक इंतजार का आश्वासन देकर भाजपा का ऑफर टाल दिया।

दरअसल, भाजपा ने 100 में से 60 वार्ड जीतने का गणित लगाया था, लेकिन मतदान के बाद इनमें से 20 वार्डों पर कांटे की टक्कर की स्थिति बन गई। इससे पार्टी की टेंशन बढ़ गई। उसने बाड़ेबंदी से पहले करीब 15 निर्दलीयों से संपर्क किया। मतदान के बाद भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों को स्नेह भोज पर बुलाया। उन्हें बैग लेकर आने को कहा गया था। स्नेह भोज में ऐसे निर्दलीय चेहरे भी नजर आए, जिन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव लड़ा था। इस पर कुछ प्रत्याशी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि हम बाड़ेबंदी में बागियों के साथ ही रहेंगे। इतना सुनते ही कुछ भाजपा प्रत्याशी बिना भोजन ही घर लौट गए। बाद में नेताओं ने रूठे प्रत्याशियों को फोन कर बुलाया। प्रत्याशियों के साथ शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल व मनीष पुरोहित व पवन आसोपा भी गए हैं।

71.95% वोट डाले गए

सुबह 10 से 1 बजे

सीट मालिक अभी ईवीएम में

दोपहर 3 से शाम 6

वश में लेने के लिए बस में

वोटिंग

तैयारी अपनी-अपनी...भाजपा ने बाड़ाबंदी की, निगम में साफ होने लगी सीटें

वोटिंग

मतदान के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही थी। भास्कर ने भी मतदाताओं से अपने वोट की कीमत समझते हुए इसका उपयोग करने को कहा था। बताया था कि उनके चंद मिनट 5 साल के 43,824 घंटे की दिशा कैसे तय कर सकते हैं। ऐतिहासिक वोटिंग के लिए शहरवासियों का आभार।

{बाप में 88.66 फीसदी वोट

{फलोदी में 86.37% मतदान

{आधा दर्जन जगह झड़प भी हुई

{7-8 जगह ईवीएम में गड़बड़ी आई

{11 जगह फर्जी मतदान की शिकायतें मिलीं

भास्कर की ओर से शहरवासियों का आभार!

14 को मतगणना, 21 को मेयर चुनाव

कांग्रेस परिणाम आने का इंतजार कर रही

मतदान के तुरंत बाद कांग्रेस की ओर से भी बाड़ेबंदी की संभावना थी। अब वह 14 सितंबर को परिणाम आने के बाद बाड़ेबंदी की योजना बना रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 14 सितंबर को नतीजे आने के बाद बोर्ड आने की संभावना बनने पर ही अपने जीते हुए पार्षदों को बाड़ेबंदी में लेकर जाएगी। बाड़ेबंदी में जाने वाले प्रत्याशी 21 सितंबर को मेयर के मतदान के समय लाए जाएंगे।

वोटिंग

दोपहर 1 से 3

सुबह 7 से 10

56.42%

43.51%

71.95%

19.97%

कुल वोटर 7,12,164

वोट डले

5,12,410

दक्षिण 59.76%

निगम उत्तर 62.64%

60.70%

वोटिंग पिछली बार

2020 में 2 निगम थे, ये औसत आंकड़ा

73.6

63%

सबसे फिसड्डी वार्ड 41

58.64% मतदान

सबसे आगे वार्ड 66

85.12% वोट पड़े।

% मत पड़े भरतपुर नगर निगम में शुक्रवार को।

वोटिंग थी सबसे ज्यादा 2014 में। अब इतिहास रचा।

अब तक का सर्वाधिक मतदान, भरतपुर के बाद प्रदेश में भी हम दूसरे स्थान पर

अंदर पेज

2 पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें