हमें टूटा-फूटा खंडहर राजस्थान मिला था, युवा रो रहे थे: सीएम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - We Inherited Rajasthan In Ruins, The Youth Were Crying: CM हमें टूटा-फूटा खंडहर राजस्थान मिला था, युवा रो रहे थे: सीएम - कॉपी लिंक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचाय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- We Inherited Rajasthan In Ruins, The Youth Were Crying: CM
हमें टूटा-फूटा खंडहर राजस्थान मिला था, युवा रो रहे थे: सीएम
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद करते समय पूर्व कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जब सरकार संभाली, तब हमें टूटा-फूटा खंडहर राजस्थान मिला था। तब भ्रष्टाचार का आलम था, युवा रो रहे थे, किसान की हालत खराब थी। हमने सबसे चर्चा की और फिर प्लानिंग के साथ हर क्षेत्र में विकास कार्य शुरू किए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंचायतीराज संस्थाओं और सरपंचों को देश के विकास की धुरी बताया है। गांव के व्यक्ति की समस्या के समाधान और हर उम्मीद का पहला केंद्र सरपंच होता है। इसलिए सरपंच का यह पहला लक्ष्य होना चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए वह गांव के लोगों के बीच जाकर निरंतर संवाद करे। कार्यक्रम में सीएम ने पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से किया संवाद और उत्कृष्ट कार्यों के लिए संदेश पत्र देकर सम्मानित किया।
4 हजार 91 नवनियुक्त अधिकारियोंव कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
‘सपनों की उड़ान, युवा सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 4 हजार 91 नवनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने समारोह के प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले अनंतजीत सिंह नरूका को 60 लाख रुपए एवं कुशाग्र सिंह राजावत को एक करोड़ रुपए का चेक दिया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री केके विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, एसीएस प्रवीण गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नशामुक्त राजस्थान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नई किरणः नशा मुक्ति केन्द्र पोर्टल, प्रतिभा पोर्टल, खेल मित्र पोर्टल एवं खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल की शुरुआत की गई। स्मार्ट मूल निवास प्रमाण पत्र सेवा लॉन्च की गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

हिंडौन सिटी में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: छात्र वर्ग में बीकानेर ने कोटा को, छात्रा वर्ग में उदयपुर ने चूरू को हराया - hindaun News

CBN Rajasthan holds anti-drug awareness drives on Gandhi Jayanti

Boys and girls teams from Rajasthan to participate at 45th Sub-Junior National Ball Badminton Championship


