सीएम बोले- गांव में आज भी मुझे सरपंच कहते हैं: हमें खंडहर राजस्थान मिला, टूटा-फूटा; भ्रष्टाचार का आलम था, युवा रो रहे थे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Statement | Governance Corruption Khandhar सीएम बोले- गांव में आज भी मुझे सरपंच कहते हैं:हमें खंडहर राजस्थान मिला, टूटा-फूटा; भ्रष्टाचार का आलम था…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Statement | Governance Corruption Khandhar
सीएम बोले- गांव में आज भी मुझे सरपंच कहते हैं:हमें खंडहर राजस्थान मिला, टूटा-फूटा; भ्रष्टाचार का आलम था, युवा रो रहे थे
- कॉपी लिंक
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ढाई साल पहले जब हमारी सरकार आई तो हमें खंडहर राजस्थान मिला था। जैसे कोई पुराना खंडहर मकान होता है, जब उसको संभालने की जिम्मेदारी मिलती है तो पहले उसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं। देखते है कि काम कहां से शुरू करें, यहां से टूटा, वहां से फूटा, यह स्थिति हो गई थी।
सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिश स्कूल में शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम में यह कहा।
सीएम ने कहा- तब भ्रष्टाचार का आलम था, युवा रो रहे थे, किसान की हालत खराब थी। हमने सबको बुलाया, चर्चा की, आखिरकार काम कहां से शुरू किया जाए। हमने सबसे पहले पानी और बिजली के क्षेत्र में काम करना शुरू किया।
पानी को लेकर हमने चार अंतरराष्ट्रीय जल समझौते किए, जो सालों से अटके हुए थे। 26 जिलों में हम किसानों को दिन में बिजली दे रहे हैं। साल 2027 से प्रदेश के सभी किसानों को दिन में बिजली मिलेगी।
कहा- कांग्रेसियों के लिए मैथ का ट्यूशन लगवा दूंगा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- जब मैंने 4 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात कही थी तो कांग्रेसियों ने कहा कि झूठ बोल रहे हैं, ये नहीं दे सकते हैं। ये क्या, कोई नहीं दे सकता है।
मैंने कांग्रेस के लोगों को कल भी कहा था कि आप नोट करते जाइए, डायरी-पेन जेब में रखिए। अभी तक 1.94 लाख लोगों को नियुक्तियां दे चुके हैं। 1.22 लाख पदों के लिए परीक्षा हो चुकी हैं। 1.25 लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं। कांग्रेसियों से कह रहा हूं कि जोड़ लगा लीजिए।
अब तो मैं उनसे कहने लग गया हूं कि अगर आपकी मैथेमेटिक्स कमजोर है तो मैथ का ट्यूशन भी लगवा दूंगा। आप बता दीजिए कि किस-किस को ट्यूशन लगवाना है। इससे वे रोज गुणा-भाग करके उनको बता दें कि इतना हो गया है।
बोले- आज भी मुझे गांव में पहले सरपंच कहते हैं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- पंचायतीराज और सरपंच विकास की धुरी हैं। गांव में सरपंच उम्मीद का पहला केंद्र होता है। गांव में लोग सरपंच के पास अपनी छोटी-छोटी समस्या लेकर जाते हैं, लेकिन आप उसे छोटी समस्या मानकर इग्नोर मत कीजिए।
सीएम ने कहा- आज भी मुझे सरपंच पहले और मुख्यमंत्री बाद में कहते हैं। आप कुछ भी बन जाइए, लेकिन गांव के लिए आप सरपंच पहले हैं।
उन्होंने कहा कि एक बार मैं एक मंदिर में गया था। तब लोग वहां मुख्यमंत्री भजनलाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं गांव वाले सरपंच भजनलाल जिंदाबाद कह रहे थे।
उन्होंने कहा- गांव को समझने के लिए गांव के लोगों के बीच बैठना पड़ता है। उन्होंने पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों को गांव में ज्यादा समय देने और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को दिलाने के लिए कहा।
यह खबर भी पढ़ें...
CM बोले-नकारी गई पार्टी SIR पर सवाल खड़े कर रही:राहुल गांधी ने राफेल पर झूठ बोला,फिर कोर्ट में माफी मांगी; कांग्रेस से पूछे 5 सवाल
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- विपक्ष हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की बात कर रहा है। पिछले 4-5 दिनों से विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पार्टी गलत तथ्यों के आधार पर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
- जयपुर में युवक की मौत,1 घंटे टोंक रोड जाम रहा: 25 लाख मुआवजा, डेयरी बूथ और संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति
- राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा कल: 4 चरणों में हो सकते हैं चुनाव; आचार संहिता लग जाएगी, तबादलों पर पाबंदी रहेगी
- डेयरियों में रोज सप्लाई हो रहा 20 हजार लीटर नकली-दूध: पाम ऑयल से करते थे तैयार, 3 राज्यों में भेजते थे; 2 गिरफ्तार, एक छुड़ाकर भागा
- नई मेयर से नाराज होकर निकले वन मंत्री संजय शर्मा: मिनिस्टर को रोकने कार के पीछे भागे महापौर के पति; गांधी जयंती पर नगर-निगम पहुंचे थे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया नाबालिग से रेप: दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बदनाम करने की देता था धमकी; आरोपी अरेस्ट - Jaipur News

1.8K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

जयपुर: पुलिस का पहरा, छात्रों की कमी, कोचिंग में थप्पड़ कांड के बाद अब कैसे हैं हालात?


