तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद जयपुर पहुंचीं सुनीता-आहूजा: एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में नजर आई एक्टर गोविंदा की पत्नी, कल खाटूश्यामजी जाएंगी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Sunita Ahuja Khatu Shyamji Visit | Jaipur Temple Darshan After Controversy तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद जयपुर पहुंचीं सुनीता-आहूजा:एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में नजर आई एक्टर गोवि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Sunita Ahuja Khatu Shyamji Visit | Jaipur Temple Darshan After Controversy
तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद जयपुर पहुंचीं सुनीता-आहूजा:एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में नजर आई एक्टर गोविंदा की पत्नी, कल खाटूश्यामजी जाएंगी
- कॉपी लिंक
एक्टर गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद रविवार दोपहर को जयपुर पहुंचीं हैं। वह सोमवार को खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन कर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाएंगी। सुनीता का खाटूश्यामजी से पहले भी जुड़ाव रहा है। बताया जा रहा है कि गोविंदा के पैर में गोली लगने वाली घटना के दिन भी वह खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं।
हाल ही में गोविंदा से तलाक की अर्जी वापस लेने को लेकर सुर्खियों में आईं सुनीता आहूजा अब धार्मिक यात्रा पर हैं। वे इंदौर से जयपुर पहुंचीं हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर सुनीता आहूजा का अंदाज भी कुछ अलग नजर आया।
राजस्थान में उनके कामकाज और व्यवस्थाओं को देखने वाले मैनेजर सौरभ प्रजापत ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद सुनीता सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गईं।
पहले देखिए, 3 PHOTO'S
सुनीता आहूजा कल खाटूश्याम के लिए होंगी रवाना
जानकारी के अनुसार, सुनीता आहूजा आज जयपुर में होटल में आराम करेंगी। फिर सोमवार को खाटूश्यामजी के लिए रवाना होंगी और बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। उनकी यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक बताई जा रही है। गौरतलब है कि मुंबई में जब गोविंदा के पैर में गोली लगी थी, तब भी सुनीता खाटूश्यामजी मंदिर यात्रा पर ही आई हुई थीं।
तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद चर्चाओं में है सुनीता
सुनीता आहूजा इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबर के बाद दोनों का रिश्ता सुर्खियों में रहा, लेकिन हाल ही में सुनीता की ओर से तलाक की अर्जी वापस लिए जाने की खबर सामने आई।
अर्जी वापस लिए जाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, सुनीता की जयपुर यात्रा का मुख्य उद्देश्य धार्मिक दर्शन बताया जा रहा है।
खाटूश्यामजी में करेंगी दर्शन
सुनीता आहूजा की खाटूश्यामजी यात्रा को लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता है। सोमवार को वे बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर दर्शन करेंगी। खाटूश्यामजी मंदिर देशभर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र है और यहां फिल्म व मनोरंजन जगत की कई हस्तियां भी समय-समय पर दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं।
- जयपुर में सरकारी अधिकारी ने नशे में दौड़ाई कार: गाड़ी को टक्कर मारी, मालिक ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस बोली- बेचारा ट्रांसफर होने से परेशान है
- LIVEजयपुर स्कूल विवाद, CJP का अल्टीमेटम खत्म: जोधपुर में स्टूडेंट्स से करेंगे संवाद; सीजेपी प्रवक्ता बोली- सरकार 1 सितंबर से शुरू कराएगी काम, आरोपी गिरफ्तार हों
- भास्कर एक्सक्लूसिवटंकी-टावर पर चढ़ने वालों से होगी सरकारी खर्च की वसूली: पुलिसवालों की उस दिन की सैलरी, दमकल-एंबुलेंस के पेट्रोल का पैसा प्रदर्शन करने वालों से लेंगे
- जयपुर में आज वैश्य समाज के नेताओं का महासम्मेलन: विधायक-पार्षद और प्रत्याशी निगम चुनाव पर करेंगे मंथन, बायोडाटा लाने के निर्देश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार: एक दिन में 17 हजार ठिकानों पर दबिश, 7,700 से अधिक गिरफ्तार

जयपुर में ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग कर एक्टर-ईशान मुंबई रवाना: एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस डॉली सिंह भी दिखीं; कांग्रेस नेता डोटासरा-जूली-पायलट भी साथ आए नजर - Jaipur News

Udaipur Crime : उदयपुर में 50 लाख की MDMA बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार


