होमक्राइमजयपुर पहुंचीं सुष्मिता सेन, महिमा चौधरी और उर्वशी रौतेला: सुष्मिता बोलीं- जयपुर पहुंचते ही मैं आर्या वाला फील करती हूं, मैंने पूरी शूटिंग यहां की - Jaipur News
क्राइम

जयपुर पहुंचीं सुष्मिता सेन, महिमा चौधरी और उर्वशी रौतेला: सुष्मिता बोलीं- जयपुर पहुंचते ही मैं आर्या वाला फील करती हूं, मैंने पूरी शूटिंग यहां की - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Sushmita Sen, Mahima Chaudhary, Urvashi Rautela Visit Jaipur | Photos जयपुर पहुंचीं सुष्मिता सेन, महिमा चौधरी और उर्वशी रौतेला:सुष्मिता बोलीं- जयपुर पहुंचते ही मैं आर्या वाला फ…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 अगस्त 2026 को 09:54 am बजे
जयपुर पहुंचीं सुष्मिता सेन, महिमा चौधरी और उर्वशी रौतेला:  सुष्मिता बोलीं- जयपुर पहुंचते ही मैं आर्या वाला फील करती हूं, मैंने पूरी शूटिंग यहां की - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Sushmita Sen, Mahima Chaudhary, Urvashi Rautela Visit Jaipur | Photos

जयपुर पहुंचीं सुष्मिता सेन, महिमा चौधरी और उर्वशी रौतेला:सुष्मिता बोलीं- जयपुर पहुंचते ही मैं आर्या वाला फील करती हूं, मैंने पूरी शूटिंग यहां की

- कॉपी लिंक

बॉलीवुड की तीन चर्चित अभिनेत्रियां सुष्मिता सेन, महिमा चौधरी और उर्वशी रौतेला शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचीं। तीनों एक्ट्रेस के जयपुर पहुंचने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। फैंस ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की। जयपुर पहुंचने के बाद तीनों ने शहर और यहां के अपने जुड़ाव को लेकर मीडिया से बातचीत की।

तीनों के अलग-अलग कार्यक्रमों और शूट से जुड़े होने के कारण जयपुर में दिनभर फिल्म और फैशन जगत से जुड़ी गतिविधियों को लेकर उत्साह बना रहा। खास बात यह रही कि तीनों ने अपने-अपने अंदाज में जयपुर से जुड़े अनुभव साझा किए और शहर की संस्कृति, खान-पान, फैशन तथा यहां मिल रहे नए अवसरों की तारीफ की।

जयपुर पहुंची एक्ट्रेस की फोटोज…

सुष्मिता सेन बोलीं- जयपुर आते ही आती है ‘आर्या’ वाली फीलिंग

सुष्मिता सेन ने जयपुर से अपने पुराने और खास रिश्ते को याद करते हुए कहा कि जयपुर पहुंचते ही उनके अंदर ‘आर्या’ वाली फीलिंग आने लगती है। उनकी चर्चित वेब सीरीज ‘आर्या’ की पूरी शूटिंग जयपुर में हुई है। ऐसे में इस शहर से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, कि जयपुर पहुंचते ही मुझमें आर्या वाली फीलिंग आने लगती है। मैंने अपनी सीरीज ‘आर्या’ की पूरी शूटिंग यहां की है। मुझमें एक रॉयल फीलिंग आने लगती है। इस जगह की बात ही अलग है।

सुष्मिता ने कहा कि जयपुर से उनका बहुत पुराना जुड़ाव रहा है और यहां आते ही उन्हें एक अलग तरह का अपनापन महसूस होता है। उन्होंने शहर में तेजी से आगे बढ़ रही मॉडलिंग इंडस्ट्री की भी तारीफ की। उनका कहना था कि जयपुर में मॉडलिंग इंडस्ट्री बेहतर होती जा रही है। खासतौर पर लड़कियों को अपने टैलेंट को सामने रखने के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म मिल रहा है।

उन्होंने कहा- इससे खूबसूरत बात और क्या हो सकती है कि शहर की लड़कियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं। युवा मॉडल्स और लड़कियों को देखकर उन्हें भी अपने पुराने मॉडलिंग के दिनों की याद आ जाती है।

महिमा चौधरी बोलीं-जयपुर आना हमेशा अपनेपन जैसा

महिमा चौधरी ने जयपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही राजस्थानी अंदाज में सभी को ‘खम्मा घणी’ कहकर संबोधित किया। वे जयपुर में एक शूट के सिलसिले में पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया।

महिमा ने जयपुर के साथ अपने जुड़ाव को बेहद खास बताते हुए कहा- यहां आना हमेशा अपनेपन जैसा महसूस होता है। उन्होंने जयपुर के खान-पान की भी तारीफ की और कहा कि यहां के खाने की बात ही अलग है। महिमा के जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों और फैंस में भी खास उत्साह देखने को मिला। उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद शूट के लिए रवाना हुईं।

उर्वशी रौतेला बोलीं-‘मिस टीन’ को जज करना हमेशा खास

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी शनिवार को जयपुर पहुंचीं। वे यहां आयोजित होने वाले ‘मिस टीन’ कार्यक्रम में जज की भूमिका निभाने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि ‘मिस टीन’ को जज करना हमेशा उनके लिए खास अनुभव रहता है।

उर्वशी ने कहा कि इस आयोजन में अलग-अलग जगहों से लड़कियां हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंची हैं। ये प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और हुनर को मंच पर पेश करेंगी। उन्होंने कहा- इन युवा प्रतिभाओं को देखकर हर कोई प्रेरित हो सकता है।

जयपुर को लेकर उर्वशी ने कहा- इस शहर की अपनी अलग पहचान है। पिछले कुछ वर्षों में जयपुर का विकास बड़े स्तर पर हुआ है और अब यह देश के दूसरे बड़े शहरों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जयपुर की फैशन इंडस्ट्री भी तेजी से ग्रो कर रही है और शहर युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसरों का केंद्र बनता जा रहा है।

- LIVEजयपुर- CJP से मारपीट, 24 घंटे बाद स्कूल शिफ्ट: ग्रामीण-सीजेपी की एक-दूसरे के खिलाफ FIR; रांका बोले-दिलावर ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी

- आज 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी: अब तक 19 फीसदी कम बरसात, अगस्त में भी तापमान 40 डिग्री के करीब

- 70-साल की पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मारा: हाथ-पैर मोड़कर लाश को कट्टे में भरा, लोडिंग टेंपो ड्राइवर ने खोला राज

- जयपुर में बिजनेसमैन से 2 लाख की लूट: हाथ में लगा बैग छीनकर ले गए बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

58K views · 2.4K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला

बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में.

पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर.

रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा
एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी
क्राइम

58K views · 2.4K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

सीजेपी ने राजस्थान के स्कूलों पर जवाबदेही की मांग की, राजनीतिक मकसद से इनकार किया
क्राइम

सीजेपी ने राजस्थान के स्कूलों पर जवाबदेही की मांग की, राजनीतिक मकसद से इनकार किया

राजस्थान स्कूल निरीक्षण ने राजनीतिक रंग ले लिया क्योंकि सीजेपी ने हमले का आरोप लगाया
क्राइम

राजस्थान स्कूल निरीक्षण ने राजनीतिक रंग ले लिया क्योंकि सीजेपी ने हमले का आरोप लगाया

राजस्थान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संदिग्ध आत्महत्या में सीआईएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई
क्राइम

राजस्थान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संदिग्ध आत्महत्या में सीआईएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई