बिहार से राजस्थान जाने वालों को राहत, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार - irctc indian railways sgnr samastipur special train running status extended july 2026
बिहार से राजस्थान जाने वालों को राहत, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार Bihar Rajasthan Train: रेलवे ने श्रीगंगानगर-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन (04731/04732) की परिचालन अवधि जुलाई अंत…

सौजन्य से:- Jagran
बिहार से राजस्थान जाने वालों को राहत, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार
Bihar Rajasthan Train: रेलवे ने श्रीगंगानगर-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन (04731/04732) की परिचालन अवधि जुलाई अंत तक बढ़ा दी है। यह ट्रेन उत्तर ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। SGNR Samastipur Special Train : उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है।
गर्मियों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच चलाई जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
यह स्पेशल ट्रेन पुरानी दिल्ली और गोरखपुर के रास्ते दोनों दिशाओं में अपनी सेवाएं देगी, जिससे लंबी दूरी का सफर करने वाले मुसाफिरों को काफी राहत मिलेगी।
जुलाई के अंत तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन 26 जुलाई तक हर रविवार को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से रवाना होगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन अपने लंबे रूट पर कई राज्यों के महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ेगी। यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में यह गाड़ी सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी।
समय-सारणी, कोच और किराया
चलने का शेड्यूल
- साप्ताहिक सेवा: यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन (रविवार) संचालित की जा रही है।
- समय: हर रविवार को यह श्रीगंगानगर (SGNR) रेलवे स्टेशन से दोपहर 13:25 बजे समस्तीपुर के लिए रवाना होती है।
कैसा है कोच कंपोजिशन?
यात्रियों के आराम और अलग-अलग बजट को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 से 24 कोच लगाए गए हैं। इसमें निम्नलिखित श्रेणियां शामिल हैं:
- सेकंड एसी (AC 2 Tier - 2A)
- थर्ड एसी (AC 3 Tier - 3A)
- स्लीपर क्लास (Sleeper Class - SL)
- सामान्य कोच (General / Unreserved - GN)
- गार्ड और जनरेटर कार (SLR/EOG)
संभावित किराया संरचना
विशेष श्रेणी की ट्रेन होने के कारण इसका आधार किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में थोड़ा अलग हो सकता है। श्रीगंगानगर से समस्तीपुर के बीच का अनुमानित किराया तालिका में देखें:
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


