आने वाला है महामानसून! IMD की भविष्यवाणी, 25% कोटे के बाद नया वेदर सिस्टम मचाएगा हाहाकार
आने वाला है महामानसून! IMD की भविष्यवाणी, 25% कोटे के बाद नया वेदर सिस्टम मचाएगा हाहाकार मध्य प्रदेश में जुलाई में 25 प्रतिशत बारिश हुई पूरी, हफ्ते भर बाद एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, कई जिलों में होगी अति बारिश. फिरोज ज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
आने वाला है महामानसून! IMD की भविष्यवाणी, 25% कोटे के बाद नया वेदर सिस्टम मचाएगा हाहाकार
मध्य प्रदेश में जुलाई में 25 प्रतिशत बारिश हुई पूरी, हफ्ते भर बाद एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, कई जिलों में होगी अति बारिश. फिरोज जहां की रिपोर्ट.
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 12, 2026 at 11:32 AM IST
|Updated : July 12, 2026 at 11:41 AM IST
भोपाल: मध्य प्रदेश में इस बार मानसून भले लेट आया है, लेकिन पूरा मध्य प्रदेश को भिगा डाला है. अब तक मध्य प्रदेश में बारिश का 25 प्रतिशत कोटा पूरा हो चुका है. कई जिलों में नदी नाले उफान पर पहुंच गए हैं. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देवास को मानसून ने सबसे ज्यादा भिगोया है. यहां सामान्य से 125 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है. हालांकि 2 दिन से बारिश में तेजी नहीं देखी गई. मौसम विभाग का कहना है कि एक वीक बाद नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने पर फिर से मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा. आज रविवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है.
रविवार को कैसा है शहरों का मौसम
सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की. भोपाल में सुबह से बादल छाए हुए हैं, बारिश का कोई नामोनिशान नजर नहीं आ रहा. धूप भी नदारद है. शनिवार को भी भोपाल बिलकुल नहीं भीगा. नर्मदापुरम में जहां कुछ दिन पहले काफी बारिश हुई थी, लेकिन दो दिन से यहां भी पानी की बूंद नहीं पड़ी. वहीं ग्वालियर में सुबह से धूप और उमस ने लोग जूझते नजर आ रहे हैं. भिंड में हल्के बादल छाए हुए हैं. यहां सुबह 11 बजे तक टेंपरेचर 34 डिग्री पर बना हुआ था. इंदौर और जबलपुर का भी कुछ ऐसा ही हाल है. जहां भी बारिश के छींटे नहीं पड़े, दोनों शहरों में हल्की धूप है.
- मध्य प्रदेश में मानसून का नया ट्रेंड, 2 हिस्सों में बंटेगी जुलाई की बारिश, पन्ना और सतना में हेवी रेन
- डैम बहने की खबर सुन SDO ने लगाई दौड़, ईटीवी भारत की न्यूज देख कलेक्टर ने लिया संज्ञान
- देवास में शिप्रा नदी पर बना मिनी डैम पहली बारिश ही नहीं झेल सका, रिटेनिंग वॉल बही
मध्य प्रदेश में 25 प्रतिशत पानी गिरा
इस साल मानसून नौ दिन लेट आया था, लेकिन बारिश ने पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया. मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे में अब तक औसतन 9.4 इंच बारिश हो चुकी है. सीजन के कोटे का 25 प्रतिशत पानी गिर चुका है. कुछ दिन से जो बारिश नहीं हो रही. जिससे तापमान में भी तेजी देखी गई है. लेकिन जो नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, वह ठप्प पड़े मानसून को रफ्तार देगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


