जयपुर, कोटा, चूरू, बीकानेर सेमीफाइनल में - hindaun News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Karauli - Hindaun - Jaipur, Kota, Churu, Bikaner In The Semi finals जयपुर, कोटा, चूरू, बीकानेर सेमीफाइनल में - कॉपी लिंक राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल आलाबाड़ा के तत्वावधान में चल रही प्रा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Karauli
- Hindaun
- Jaipur, Kota, Churu, Bikaner In The Semi finals
जयपुर, कोटा, चूरू, बीकानेर सेमीफाइनल में
- कॉपी लिंक
राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल आलाबाड़ा के तत्वावधान में चल रही प्रारंभिक शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा 14 वर्ष टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरे राउंड और क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। मुकाबलों के बाद छात्र एवं छात्रा वर्ग में
जयपुर ने अजमेर को 3-0, भरतपुर ने गंगानगर को 3-2, जोधपुर ने भीलवाड़ा को 3-2, कोटा ने डीडवाना-कुचामन को 3-0, चूरू ने कोटपूतली-बहरोड़ को 3-0, अलवर ने ब्यावर को 3-0, हनुमानगढ़ ने पाली को 3-0 तथा बीकानेर ने टोंक को 3-0 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में जयपुर ने भरतपुर को 3-1, कोटा ने जोधपुर को 3-2, चूरू ने अलवर को 3-0 तथा बीकानेर ने हनुमानगढ़ को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। छात्रा वर्ग के तीसरे राउंड में चूरू ने कोटा को 3-0, टोंक ने राजसमंद को 3-0, बालोतरा ने करौली को 3-0, बीकानेर ने पाली को 3-0, उदयपुर ने नागौर को 3-0, अजमेर ने हनुमानगढ़ को 3-1, जोधपुर ने कोटपूतली-बहरोड़ को 3-0 तथा जयपुर ने भीलवाड़ा को 3-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में चूरू ने टोंक को 3-1, बीकानेर ने बालोतरा को 3-1, उदयपुर ने अजमेर को 3-0 तथा जयपुर ने जोधपुर को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। एसीबीओ एवं कोऑर्डिनेटर दयाल सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य नानक चंद, जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह, हरीश पाठक, संयुक्त संचालन सचिव अंजू शर्मा एवं फील्ड मार्शल नवल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में सुरेंद्र सिंह बेनीवाल, राजू डागुर, युधिष्ठिर भाकर, राजेश सहारिया एवं वीर बहादुर ने सहयोग किया। खेल संचालन समिति के फिजिकल टीचर भगत सिंह बेनीवाल, महेंद्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश डागुर एवं हेमराज मीणा सिकरौदा द्वारा मैचों का समय निर्धारण एवं विभिन्न समितियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।
पंजीयन संयोजक विकास कुमार गुप्ता एवं सह संयोजक राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता से बाहर हुई टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर कार्यमुक्त किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय बीकानेर से प्रतिनियुक्त कार्मिकों ने रेफरी एवं स्कोरर की भूमिका निभाई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

हिंडौन सिटी में 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: छात्र वर्ग में बीकानेर ने कोटा को, छात्रा वर्ग में उदयपुर ने चूरू को हराया - hindaun News

CBN Rajasthan holds anti-drug awareness drives on Gandhi Jayanti

Boys and girls teams from Rajasthan to participate at 45th Sub-Junior National Ball Badminton Championship


