मांगते मांगते थक जाओगे, CM शर्मा से बोले गडकरी, अटल एक्सप्रसवे की घोषणा से UP - MP, राजस्थान तक के बताए फायदे
मांगते मांगते थक जाओगे, CM शर्मा से बोले गडकरी, अटल एक्सप्रसवे की घोषणा से UP - MP, राजस्थान तक के बताए फायदे Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• Delhi Mumbai Expressway Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने राजस्थान…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मांगते मांगते थक जाओगे, CM शर्मा से बोले गडकरी, अटल एक्सप्रसवे की घोषणा से UP - MP, राजस्थान तक के बताए फायदे
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
Delhi Mumbai Expressway Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने राजस्थान को लेकर कई बड़ी घोषणा की है। जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को आश्वासन दिया है।
राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मंजूरी दी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में एलिवेटेड रोड और एक्सप्रेसवे समेत कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने हाड़ौती क्षेत्र और देश के बुनियादी ढांचे को बदलने वाली कई बड़ी घोषणाएं कीं।'अटल एक्सप्रेसवे' से तीन राज्यों को फायदा
इस विकास पैकेज में सबसे महत्वपूर्ण फैसला बात 'चंबल एक्सप्रेसवे' के पुनरुद्धार का जिक्र हुआ। अब इस प्रोजेक्ट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल एक्सप्रेसवे' रखा गया है। इस पर भी नितिन गडकरी ने अपनी बात रखी। यह एक्सप्रेसवे कोटा से शुरू होकर इटावा (उत्तर प्रदेश) तक जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भव्य प्रोजेक्ट के लिए करीब 15,000 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। यह एक्सप्रेसवे राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र (विशेषकर कोटा, झालावाड़ और भवानीमंडी) को सीधे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। इसके अलावा कोटा-दिल्ली-मुंबई-बारां-भानपुरा के लिए 51 किलोमीटर फोर लेन सड़क भी विकसित होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और 12 घंटे का सफर
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा चुका है, जिसमें आवश्यकतानुसार लगातार सुधार किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इसके जरिए दिल्ली से मुंबई (नरीमन पॉइंट) तक का सफर महज 12 घंटे में पूरा करना संभव हो सकेगा।व्यापार, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी रफ्तार
नितिन गडकरी ने जोर देकर कहा कि इन नए एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड्स के जाल से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि औद्योगिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। इससे राजस्थान के सुदूर इलाकों में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय युवाओं के लिए पर्यटन व रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


